..................... ZEE5 released the trailer of the most awaited family drama film Sutliyan - Hindi Filmibeat

ज़ी5 ने अपनी बहुप्रतीक्षित फैमिली ड्रामा 'सुतलियाँ' का ट्रेलर किया रिलीज़, फैमिली ड्रामा

By Filmibeat Desk

ज़ी5 ओरिजिनल सीरीज़ 'सुतलियाँ' मनोर रामा पिक्चर्स द्वारा निर्मित एक ऐसे परिवार की दिल को छू लेने वाली कहानी है, जहाँ दिवाली से कुछ हफ़्ते पहले बच्चे बड़े हो कर अपने परिवार के घर भोपाल लौटते हैं, वह शहर, जहाँ वे पले-बढ़े हैं। चूंकि वे वर्षों बाद मिलते हैं, ऐसे में परिस्थितियों से तालमेल बिठाने की कोशिश करते हुए, वे अतीत और अनसुलझे संघर्षों के भावनात्मक बोझ में दबे हुए हैं, जहाँ वे इमोशनल और स्पिरिचुअल क्लींजिंग की चुनौतीपूर्ण लेकिन आवश्यक यात्रा से गुजरते हैं।

आयशा रज़ा कहती हैं, "सुतलियाँ निश्चित रूप से मेरी विशेष परियोजनाओं में से एक थी क्योंकि इसने मुझे जीवनभर के लिए तीन सुंदर बच्चे दे दिए है। हमें इस सीरीज़ की शूटिंग में बहुत मजा आया और मुझे यकीन है कि लोग हमारे किरदारों से जुड़ेंगे और उस बॉन्ड को महसूस करेंगे जो हमने ऑफ-स्क्रीन और ऑन-स्क्रीन साझा किया है।"शिव पंडित ने साझा किया, "सुतलियाँ सार्थक और मनोरंजक कंटेंट का सही मिश्रण है। इस शो में मस्ती, हंसी-मजाक, पारिवारिक मूल्य, भावनाओं व ड्रामे का सही डोज़ है।

Sutliyan

प्लाबिता बोरठाकुर ने साझा किया, "सुतलियाँ दर्शकों में उस गर्मजोशी, अस्पष्ट भावना को प्रज्वलित करेगा और उम्मीद है, उन्हें अपने प्रियजनों के करीब लाएगा। यह एक परफ़ेक्ट फैमिली ड्रामा है जिसे अपने परिवार के साथ अवश्य देखना चाहिए। यह शो कुछ वास्तविक मुद्दों के बारे में भी बात करता है जिन्हें हमें एक समाज के रूप में एक साथ संबोधित करने की आवश्यकता है और मुझे खुशी है कि मुझे अपने करैक्टर के माध्यम से इन कन्वर्सेशन को सामने लाने का मौका मिला।"

विवान शाह कहते हैं, "सुतलियाँ आयशा जी, शिव और प्लाबिता के प्यार और समर्थन के बिना ऐसा बनाना मुमकिन नहीं था। ये रील कैरेक्टर मेरे असली परिवार बन गए क्योंकि हम भोपाल में कोविड और लॉकडाउन के बीच शूटिंग कर रहे थे । "सुतलियाँ" को 4 मार्च से विशेष रूप से ज़ी5 पर देखना न भूलें!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X