ZEE5 ने की ए.आर. रहमान के आगामी की फिल्म 'अटकन चटकन' की घोषणा, देखिए वीडियो
ज़ी5 'अटकन चटकन' के साथ नई दिलचस्प कहानी लेकर आया है। 'अटकन चटकन' में लिडियन नदस्वरम नज़र आएंगे जिन्हें दुनिया का सबसे अच्छा बाल पियानोवादक और ए.आर.रहमान का आश्रित माना जाता है। यहां वह गुड्डू के रूप में मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में छुट्टन की भूमिका में सचिन चौधरी, माधव के किरदार में यश राणे और मीठी की भूमिका में तमन्ना दिपक अहम किरदार में दिखाई देंगे।
फिल्म के प्रस्तुतकर्ता, ए.आर. रहमान ने अपने सोशल मीडिया पर यह घोषणा साझा की है। ज़ी5 ओरिजिनल फिल्म की कहानी गुड्डू नामक एक 12 वर्षीय चाई डिलीवरी बॉय के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका जुनून नई आवाज़ों को देखना, सुनना और बनाना है। वह लगभग हर चीज़ में रीदम को खोजता है।

उनकी दैनिक सांसारिक जीवन में कहानी को उस वक्त रीदम मिलती है जब वह स्ट्रीट के अन्य 3 बच्चों (माधव, छुट्टन और मीठी) के साथ एक बैंड बनाता है जो उसकी चाय स्टाल के पास काम करते हैं। कहानी उस वक़्त आगे बढ़ती है जब वह शहर के सबसे बड़े संगीत प्रतियोगिता में भाग लेते हैं।
सवाल यह है कि क्या वे सबसे बड़े मंच पर प्रदर्शन करके अपने सपने को पूरा कर पाएंगे? या स्ट्रीट ही उनकी उम्मीद का एकमात्र मौका बनकर रह जाएगी? दिलचस्प बात यह है कि फिल्मों में गाने अमिताभ बच्चन, सोनू निगम, हरिहरन, रूना शिवमणि और उथारा उन्नीकृष्णन जैसे दिग्गजों ने गाए हैं।
फिल्म के प्रस्तुतकर्ता, ए.आर. रहमान ने व्यक्त किया, ''अटकन चटकन एक ऐसी कहानी है जो दिल और आशा से समृद्ध है। और हम अंततः इसे दुनिया के साथ ज़ी5 जैसे वैश्विक मंच पर साझा कर रहे हैं। इन बच्चों के सपने की रीदम को ऐसे जुनून के साथ पेश किया जाएगा, जो आशा की एक आदर्श मिसाल है। "
View this post on InstagramA post shared by ARR (@arrahman) on
ज़ी5 इंडिया की प्रोग्रामिंग हेड, अपर्णा आचरेकर ने शेयर किया, "मुझे बेहद खुशी है कि हमने दर्शकों के लिए चिन्टू का बर्थडे, परीक्षा, मी रक़्सम और अब, अटकन चटकन जैसी फिल्मों के साथ दर्शकों के लिए अद्वितीय, प्रगतिशील और सार्थक सिनेमा प्रस्तुत किया है।
फिल्म का लेखन और निर्देशन, फ़िल्मकार सौम्य शिवहरे द्वारा किया गया है, जिसे लोका एंटरटेनमेंट पीएलसी द्वारा निर्मित और अनुभवी संगीतकार, गायक और संगीत निर्माता ए आर रहमान द्वारा प्रस्तुत किया गया है।अटकन चटकन का प्रीमियर शनिवार, 5 सितंबर को ज़ी5 पर किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications