ज़ी5 की ऑरिजिनल सीरीज़ "अभय 3" में तनुज विरवानी और दिव्या अग्रवाल की एंट्री, देखिए तस्वीर

By Filmibeat Desk

विजय राज, राहुल देव और विद्या मालवड़े जैसे नए कलाकारों के साथ 'अभय 3' के तीसरे सीज़न में इस बार तनुज विरवानी और दिव्या अग्रवाल की एंट्री हुई है।

तनुज और दिव्या क्रमशः कबीर और हरलीन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। दिन में, वे आपके लिए टिपिकल इंस्टा-कपल हैं जो लक्ज़री और उत्साह से भरपूर जीवन जीते हैं और उनका एक विशाल ऑनलाइन फैनबेस हैं जिसका वे नियमित रूप से अपने मजेदार कपल चैलेंज के साथ मनोरंजन करते हैं। हालांकि, रात तक, ये एनआरआई कैनेडियन एक पूरी तरह से अलग पक्ष चित्रित करते हैं जो सीरीज़ के प्रीमियर के करीब सामने आएगा।

Tanuj Virwani,Divya Agarwal

तनुज विरवानी कहते हैं, "अभय फ्रैंचाइज़ी का प्रशंसक होने के नाते, मैं तीसरे सीज़न में शामिल होने के लिए बहुत उत्साहित हूं। कुणाल एक अद्भुत अभिनेता हैं और केन घोष व मैंने एक लंबा सफर तय किया है क्योंकि मैंने इस उद्योग में क्लेपर बॉय के रूप में उन्हें असिस्ट करते हुए अपनी शुरुआत की थी। दिव्या वह है जिसके साथ मैंने पहले ही अन्य शो में काम किया है, इसलिए अभय 3 की इस शानदार टीम में शामिल होना मेरे लिए नॉन-ब्रेनर था।

इस टीम ने मुझे अपने अभिनय को आगे बढ़ाने और अतीत में मेरे द्वारा किए गए किसी भी काम के विपरीत एक भूमिका निभाने का अवसर प्रदान किया है। मैं उत्साहित, हॉपफुल हूं और ज़ी5 पर शो के जल्द आने का इंतजार कर रहा हूँ। मुझे लगता है कि यह अब तक का सबसे अच्छा सीजन होगा!"

दिव्या अग्रवाल ने कहा, "मैं अभय को फॉलो करते आई हूं और फ्रेंचाइजी की उत्साही प्रशंसक हूं। इसलिए, जब मुझे सीजन 3 में एक भूमिका निभाने की पेशकश की गई, तो मैं बहुत उत्साहित थी। मेरे करैक्टर के बारे में बात करूँ तो - हरलीन, वह कॉम्प्लिकेटेड है और स्क्रीन पर उसकी विचित्रताओं को चित्रित करना चुनौतीपूर्ण और रोमांचकारी दोनों था। मुझे इस यूनिवर्स में शामिल करने के लिए मैं केन की आभारी हूं और मैं इसका ज़ी5 पर स्ट्रीम होने का इंतजार नहीं कर सकती।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X