Zee5 ऑरिजिनल 'माफ़िया'- रहस्य और मनोवैज्ञानिक थ्रिलर का सही मिश्रण, दिलचस्प

By Staff

अपनी कमर कस लीजिये क्योंकि ज़ी5 जल्द एक अनोखी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर 'माफ़िया' रिलीज़ करने के लिए तैयार है, जिसका प्रीमियर 10 जुलाई को किया जाएगा। हाल ही में, शो का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है जिसमें दर्शकों के सामने दोस्तों के रीयूनियन की झलक साझा की है, जो एक सोशल डिडक्शन खेल के माध्यम से विश्वासघात और छल के वास्तविक जीवन के जुआ में बदल जाता है। ट्रेलर की शुरूवात दोस्तों के ग्रुप द्वारा एक काले घने जंगल में रीयूनियन के शॉट्स के साथ होती है। लेकिन क्या वे वास्तव में सबसे अच्छे दोस्त हैं?

ट्रेलर में शो की कहानी को आगे बढ़ाया जाता है जब यह ग्रुप माफ़िया नामक सोशल डिडक्शन खेल की शुरुवात करता है। यह दर्शकों को वास्तविक खेल की कहानी के साथ बांधे रखेगा और इस रहस्यमय ड्रामा को मनोवैज्ञानिक थ्रिलर में बदल देने वाले छह खिलाड़ियों के जीवन को दर्शाया जाएगा। क्या किरदार जीवन के इस खेल से बच पाएंगे? या वे एक-दूसरे के खिलाफ उतरकर, अपने सबसे गहरे सच को उजागर करेंगे? "शो रहस्य और मनोवैज्ञानिक थ्रिलर का सही मिश्रण है।

web series, वेब सीरीज

ट्रेलर में महज़ बैकग्राउंड कहानी की एक झलक साझा की गई है, लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब किरदार खेल खेलना शुरू करते हैं, यह शो के कथानक को पूरी तरह से बदल देता है। लेकिन, खेल में आगे बढ़ते हुए असली ट्विस्ट तब आता है जब एक दोस्ताना खेल के दौरान एक बेहोश हत्या एक असली हत्या में बदल जाती है।

जीवन के इस खेल में कौन बचेगा और कौन एक-दूसरे के खिलाफ उतरेगा, यह जानने के लिए दर्शकों को 10 जुलाई को ज़ी5 पर शो देखना होगा। मैं वास्तव में इस एक के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हूं।", माफ़िया के ट्रेलर रिलीज़ पर नमित दास कहते है। "शो ओटीटी की भूख का खेल है और खेल अभी शुरू हुआ हैं! तो, चलिए माफ़िया खेलते हैं!

मेरा किरदार शो के पात्रों को खेल के नियम बताता है और मैं दर्शकों को आश्वस्त कर सकता हूं कि रहस्य उनके लिए मनोवैज्ञानिक रोमांच में बदल जाएगा। यह एक अनोखी रीयूनियन की कहानी है जो हर चरित्र के धीरज का परीक्षण करेगी और इस वास्तविक जीवन के जुआ के माध्यम से उनके अंधेरे रहस्यों से पर्दा हटेगा और ट्रेलर में हमें इसी की एक झलक देखने मिल रही है।

मुझे उम्मीद है कि दर्शक ट्रेलर का आनंद लेंगे और 10 जुलाई को ज़ी5 पर ज़िन्दगी के इस जुआ में हमारे साथ शामिल होंगे।", अनिन्दिता बोस ने माफ़िया के ट्रेलर रिलीज़ पर व्यक्त किया।

यह शो लोकप्रिय सोशल डिडक्शन बोर्ड गेम माफ़िया पर आधारित है। बिरसा दासगुप्ता द्वारा निर्देशित, एस्के मूवीज़ द्वारा निर्मित और रोहन घोष व अरित्रा सेन द्वारा रचित, इस शो में नितिन के रूप में नमित दास, ऋषि के रूप में तन्मय धननिया, रिद्धिमा घोष , अनन्या के रूप में ईशा एम साहा, नेहा के रूप में अनीदिता बोस और तान्या के रूप में मधुरिमा रॉय निर्णायक भूमिका में हैं।

अपने कैलेंडर पर 10 जुलाई 2020 की तारीख़ चिह्नित कर लीजिये क्योंकि इस दिन "माफ़िया" विशेष रूप से ज़ी5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X