मंदना करीमी को ज़ी5 की आगामी सीरीज़ 'द कैसिनो' में पोल डांस करते समय लगी चोट l*
जी5 की नई थ्रिलर सीरीज 'द कैसिनो' रिलीज से पहले सराहना प्राप्त कर रही है। मंदना करीमी जो इस सीरीज़ में रेहाना का किरदार निभा रहीं है, उसकी नजरे सिंहासन पर टिकी हैं, ऐसे में अपने अनुभव और ट्रेलर के सबसे पसंदीदा दृश्यों में से एक, पोल डांस से जुड़ी बाधाओं को साझा किया है।
अपने अनुभव को साझा करते हुए मंदना कहती हैं, "मैंने पोल डांस सीन के लिए कुछ दिनों तक अभ्यास किया है। बेशक, मैंने इसे एक पेशेवर पोल डांसर की तरह मैनेज नहीं किया है, लेकिन हां, मैंने पूरी कोशिश की है। "
अभिनेत्री ने आगे अपनी चोटों के बारे में बात करते हुए कहा, "प्रैक्टिस के दौरान, मेरा पूरा शरीर चोटिल हो गया था और जब हम शूटिंग कर रहे थे तो उन्हें मेकअप की मदद से उन सभी चोटों को कवर करना पड़ा क्योंकि मुझे उस दिन किसी भी तरह इसे परफॉर्म करना था और मुझे लगता है कि यह बेहद अच्छा रहा।"

बता दें कि ये वेब सीरीज एक अमीर लेकिन विनम्र लड़के, विक्की की कहानी है जो अपने पिता के बहु-अरब डॉलर के कैसीनो का उत्तराधिकारी है। यह एक हाई क्लास सोसाइटी में रहस्य और साजिश की दुनिया को सामने लाने के लिए तैयार है।
इसका बैकग्राउंड एक विशाल कैसीनो होगा, जिसके चारों ओर कहानी घूमती हुई नज़र आएगी। हार्दिक गज्जर द्वारा निर्देशित और हार्दिक गज्जर फिल्म्स द्वारा निर्मित, द कैसीनो का प्रीमियर 12 जून को केवल ज़ी5 पर किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications