करणवीर बोहरा की धमाकेदार वापसी, जी5 वेब सीरीज द कैसीनो, रिलीज डेट आयी सामने !

ज़ी5 ने अपनी आगामी वेब सीरीज 'द कैसिनो' की रिलीज़ की तारीख घोषित करने के लिए एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस की मेजबानी की थी, जिसमें करणवीर बोहरा, सुधांशु पांडे, मंदाना करीमी, ऐंद्रिटा रे, धनवीर सिंह, आरती, राजेश, मंत्र और सुधांशु पांडे अहम भूमिका निभा रहे हैं। करणवीर बोहरा ने इस संबंंध में बाताया कि ये शो एक पूर्ण पैकेज है। यह एक ग्लैमरस और दिलचस्प शो है जो कैसीनो के प्रति अनिच्छुक उत्तराधिकारी के बारे में है और वह रोमांच, एक्शन और ड्रामा के जरिये इस धोखेबाज दुनिया में अपना रास्ता खोजने की कोशिश करता है।

शो में सभी के लिए बहुत कुछ है। साथ ही, शो की कास्ट इतनी परफेक्ट है कि मैं उनके किरदार में किसी और के बारे में सोच भी नहीं सकता। इस शो ने अभी से प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है। मैं 12 जून को ज़ी5 पर प्रीमियर शो के लिए सुपर रोमांचित हूं।

The Casino

10 एपिसोड की यह श्रृंखला एक अमीर लेकिन विनम्र लड़के, विक्की की कहानी है जो अपने पिता के बहु-अरब डॉलर के कैसीनो का उत्तराधिकारी है। यह एक हाई क्लास सोसाइटी में रहस्य और साजिश की दुनिया को सामने लाने के लिए तैयार है।

इसका बैकग्राउंड एक विशाल कैसीनो होगा, जिसके चारों ओर कहानी घूमती हुई नज़र आएगी। हार्दिक गज्जर द्वारा निर्देशित और हार्दिक गज्जर फिल्म्स द्वारा निर्मित, द कैसीनो का प्रीमियर 12 जून को केवल ज़ी5 पर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X