..................... ज़ी5 की 'काली 2' का पोस्टर, इस दिन वेब सीरीज होगी रिलीज़ ZEE5 new web series Kaali 2 announce - Hindi Filmibeat

ज़ी5 की 'काली 2' का पोस्टर, इस दिन वेब सीरीज होगी रिलीज़

By Staff

ज़ी5 अपने विभिन्न कंटेंट के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, ज़ी5 पर विभिन्न भाषाओं में कंटेंट पेश किया जाता है जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। सबसे लोकप्रिय बंगाली शो में से एक 'काली' अब अपने दूसरे सीज़न के साथ वापसी के लिए तैयार है और निर्माताओं द्वारा घोषित यह सूचना, आपके लिए जानना आवश्यक है!

Kaali 2

'काली 2' रोंगटे खड़े कर देने वाली एक क्राइम थ्रिलर है और इस बार, पूरी तरह से अलग कहानी के साथ एक बेबस माँ के इर्द-गिर्द घूमती हुई नज़र आएगी, जो अपने बेटे को बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, जिसके सिलेंडर में कुछ ही घंटों की ऑक्सीजन बची है। उसे एक पूछताछ में पकड़ लिया गया है और पुलिस की गिरफ्त में है। किस्मत ने उसका साथ ज़रूर दिया था लेकिन लंबे समय तक वह टिक नहीं पाया। हालांकि वह भागने में सफल रहती है, लेकिन अपने बेटे की मदद करने से पहले, उसका रास्ता कई मुश्किलों में घिरा हुआ है।

दूसरी ओर, एक खतरनाक अपराधी जेल से भाग जाता है। और एक ड्रग डीलर शहर में पहुंच जाता है। यह अकेली महिला गिरोह की लड़ाई के बीच फस जाती है। विश्वासघात और निर्दोष मौतों से परेशान, यह माँ अब एक भयंकर महिला का रूप ले लेती है, जो इस लड़ाई में जीवित रहने के लिए खुद अपना रास्ता बनाती है।

शो में काली के सफ़र को दिखाया जाएगा जो एक बेहद डरपोक महिला से एक शक्तिशाली देवी का नाम है। काली की मुख्य भूमिका में पोली डैम नज़र आएंगी, वही राहुल बनर्जी, चंदन रॉय सान्याल, अभिषेक बनर्जी और विद्या मालवदे अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

पोस्टर में, बहुत स्पष्ट रूप से एक तस्वीर में पूरे शो को हाईलाइट किया गया है। पोस्टर अपने आप में एक कहानी बयां करता है, जिसने दर्शकों को शो के प्रति अधिक जिज्ञासु कर दिया है। यह शो दर्शकों द्वारा उच्च मांग में है जिसे बंगाली के अलावा हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। इस शो को तमिल और तेलुगु में भी डब किया जाएगा।

इस शो म दूसरे सीजन की मांग का सबसे मुख्य कारण इसकी कहानी के साथ-साथ एक अद्भुत स्टार कास्ट है। "काली 2" 20 मई 2020 में विशेष रूप से ज़ी5 पर रिलीज़ के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X