12 गानों के साथ जी5 की वेबसीरीज REJCTX का धमाकेदार आगाज, यहां देखिए Video
वेब सीरीज की दुनिया में एक म्यूजिकल ड्रामा सीरीज ने दस्तक दी है। जी5 की इस नई वेब सीरीज का नाम है REJCTX। हाल ही में मुंबई में इसका म्यूजिक लांच किया गया। गोल्डी बहल द्वारा निर्देशित और डायरेक्ट की गई इस वेब सीरीज की यूएसपी म्यूजिकल कहानी है।
ये सीरीज उन टीन्स की विभिन्न समस्याओं पर फोकस करेगी जो कि अपने दोस्तों के साथ खुद को खोजने निकले हैं। आपको बता दें कि इस सीरीज को 25 जुलाई से जी5 पर देखा जा सकता है। सुमित व्यास और कुब्रा सैत सीरीज में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

गोल्डी बहल ने सीरीज के बारे में कहा कि ये सीरीज इस पर प्रकाश डालेगी कि आज के टीन्स गैर जिम्मेदार नहीं हैं। हमने इस सीरीज में भारतीय बच्चों को वैश्विक बच्चों के तौर पर प्रस्तुत किया है। संगीत इस शो की जान है। स्नेहा खांवलकर ने बेहतरीन ट्रैक्स शो को दिए हैं।
ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब किसी वेब सीरीज में 12 गाने सुनाई देंगे। इस वेब सीरीज का प्रमुख हिस्सा संगीत है। स्नेहा ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि गोल्डी और मैं सालों से मिलकर काम करने की बात कर रहे हैं, जब उसने मुझे इस वेब सीरीज के बारे में बताया तो मैंने तुरंत हामी भर दी।
ये बेहतरीन संगीत के साथ रोचक कहानी है। मुझे भरोसा है कि दर्शकों को ये वेब सीरीज बेहद पसंद आएगी।इस शो में अहमद मासी वाली,अनीशा विक्टर, आयुष खुराना,प्रभनीत सिंह और पूजा शेट्टी प्रमुख कलाकार के तौर पर दिखाई देंगे। नीचे देखिए इसका ट्रेलर..


Click it and Unblock the Notifications
