VIDEO ज़ी5 की सीरीज़ "द कैसीनो" के होली गाने पर झूमने के लिए हो जाइए तैयार
ज़ी5 ने मंदाना करीमी, ऐंद्रिता रे और करणवीर बोहरा अभिनीत अपनी आगामी वेब श्रृंखला "द कैसीनो" से 'ओ चुनरवाली' नामक संगीत वीडियो लॉन्च कर दिया है। होली का त्योहार अब बस कुछ दिनों की दूरी पर है।
ऐसे में सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 ने मंदाना करीमी, ऐंद्रिता रे और करणवीर बोहरा अभिनीत आगामी श्रृंखला 'द कैसीनो' से म्यूजिक वीडियो लॉन्च कर दिया है, जो रंगों से सराबोर है। होली के त्योहार में अधिक रंग बिखेरने के लिए तैयार है।
10 एपिसोड की यह वेब सीरीज एक अमीर लेकिन विनम्र लड़के विक्की की कहानी है जो अपने पिता के अरब डॉलर के कैसीनो का उत्तराधिकारी है। इस सीरीज़ में एक हाई-क्लास सोसाइटी के रहस्य और साजिश को सामने पेश किया जाएगा।

'ओ चुनरवाली' गाने में करणवीर बोहरा, मंदाना करीमी और ऐंद्रिता रे त्यौहार का जश्न मनाते हुए नज़र आ रहे है। मुद्दसर द्वारा कोरियोग्राफ किए गए इस गाने में सभी झूमते, नाचते-गाते हुए होली का आनंद ले रहे है। शब्बीर अहमद द्वारा लिखित यह गाना पूनम द्वारा रचित है जिसे देव नेगी, इक्का और सलोनी ठक्कर ने अपनी आवाज़ दी है।
हार्दिक गज्जर द्वारा निर्देशित और हार्दिक गज्जर फिल्म्स द्वारा निर्मित, "द कैसीनो" का प्रीमियर 10 अप्रैल को केवल ज़ी5 पर किया जाएगा।इस गाने से साल 2020 की होली धमाकेदार होने वाली है। यहां देखिए इसका वायरल हुआ VIDEO


Click it and Unblock the Notifications