ज़ी5 का यूनिक धमाका 'भल्ला कॉलिंग भल्ला', जिसे पूरी तरह से ऑनलाइन बनाया गया है !

देश के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ज़ी5 पर लगातार मुफ्त और प्रीमियम दोनों कंटेंट के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान यह लाइन-अप मजबूत और नए, आकर्षक, मजेदार कंटेंट से भरपूर है। दर्शक नॉन-स्टॉप और हल्के-

फुल्के मनोरंजन की तलाश में हैं और इसे ध्यान में रखते हुए, ज़ी5 ने एक नए और पहले कभी नहीं देखे गए कॉन्सेप्ट पर आधारित शो 'भल्ला कॉलिंग भल्ला' की घोषणा कर दी है। भल्ला एक उच्च मध्यम वर्ग पंजाबी परिवार हैं जो गुरुग्राम में रहते हैं। हालांकि वे पहली नज़र में सामान्य नज़र आते हैं, लेकिन यह एक अतरंगी परिवार है।

यह 12 एपिसोड की एक लॉकडाउन विशेष सीरीज़ है जिसे सुरक्षा के तहत अभिनेताओं के घरों से फिल्माया गया है। प्रत्येक एपिसोड 7 से 8 मिनट की अवधि के आसपास है। लॉकडाउन ने परिवार को एक-दूसरे के साथ रहने की आवश्यकता का एहसास करवाया है और देश के विभिन्न हिस्सों में फसे संकट से इस समय में नैया पार लगाने के लिए उन्हें प्यारे भल्ला सदस्यों की जरूरत है।

Zee5

इस सीरीज़ में मिसेज लवली भल्ला की भूमिका में लुबना सलीम, मिस्टर भल्ला की भूमिका में राजेश कुमार, बेटे साहिल भल्ला की भूमिका में लीनेश मट्टू, बेटी लिसा उर्फ अरुंधति भल्ला की भूमिका में ग्रेसी गोस्वामी और मिसेज भल्ला के भाई गौरव सिंह की भूमिका में गौरव गेरा नज़र आएंगे। लॉकडाउन के कारण, मिसेज भल्ला ने अपने कैलेंडर पर हर रोज़ पारिवारिक वीडियो कॉल करना निर्धारित किया है क्योंकि वह मल्टी-टास्किंग है।

खाना पकाने, साफ-सफाई और रिश्तेदारों से चर्चा करने से लेकर परिवार को ऑनलाइन सत्संग का हिस्सा बनने के लिए मजबूर करने तक, भल्ला परिवार के पास हर बार नोकझोंक और बातचीत करने के लिए एक नया विषय होता है। इन सब के बीच यह परिवार एक भावनात्मक लहर से भी गुज़रता है जो इसे एक शानदार पारिवारिक मनोरंजक सीरीज़ बनाता है।

हास्य, नाटक, रोमांस और पारिवारिक रिश्तों से भरपूर, यह एक रोलर कोस्टर की सवारी है जो दर्शकों को एंटरटेनमेंट का एक पूरा डोज़ देगी। ज़ी5 पर मई में प्रीमियर होने के लिए तैयार, इसकी रिलीज़ डेट की घोषणा जल्द की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X