..................... जी5 ने की कृति खरबंदा और विक्रांत मैसी अभिनीत '14 फेरे' की घोषणा ZEE5 announces 14 Phere starring Kriti Kharbanda and Vikrant Massey - Hindi Filmibeat

जुलाई में कृति खरबंदा और विक्रांत मैसी की '14 फेरे' की धमाकेदार रिलीज, जी5 ने की घोषणा

By Filmibeat Desk

जी5 ने देवांशु सिंह द्वारा निर्देशित '14 फेरे' के साथ एक और ब्लॉकबस्टर रिलीज़ लेकर आया है। जिसे मनोज कलवानी ने लिखा है, जिसमें विक्रांत मैसी, कृति खरबंदा, गौहर खान सहित अन्य कलाकार होंगे।कृति खरबंदा ने इस संबंध कहा कि मुझे याद है जब मैंने पहली बार 14 फेरे की स्क्रिप्ट पढ़ी थीं।

इसमें वह सब कुछ था जिसकी मुझे तलाश थी! ड्रामा, इमोशन, रिलेटबलिटी और एक मजबूत करैक्टर। अदिति कई मायनों में मेरे व्यक्तित्व का हिस्सा बन गई है! यह एक टिपिकल भारतीय शादी में होने वाले ड्रामे की कल्पना करें, और फिर उसे दो से गुणा करें! दर्शकों के लिए निश्चित रूप से यह एक जॉय राइड होगी!

Kriti Kharbanda, Vikrant Massey,

विक्रांत मैसी ने फिल्म के रिलीज पर अपनी भावना जाहिर करते हुए कहा कि 14 फेरे को इंडियन हार्टलैंड के लिए बनाया गया है जो नाटक, कॉमेडी, विचित्रता भरपूर है। यह निश्चित रूप से उन परिवारों के लिए एक बेहतरीन वॉच होगी जो इसे एक साथ देख सकते हैं। यह बहुत ही रिलेटबल है, और मुझे उम्मीद है कि जब ज़ी5 पर इसका प्रीमियर करेंगे, तो दर्शका इसका आनंद लेंगे।

वहीं निर्देशक देवांशु सिंह ने साझा किया कि चिंटू का बर्थडे' के बाद, मैं एक ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश में था जो मेरी संवेदनाओं से मेल खाती हो। मनोज कलवानी की 14 फेरे वह सब और उससे भी बहुत कुछ है। यह एक आकर्षक कहानी है। एक रोलर कोस्टर की सवारी जिसका दिल सही जगह पर है।

यह गानों और वैल्यूज के साथ एक पारिवारिक मनोरंजन है। मैं फिल्म के बारे में बहुत सकारात्मक हूं और हमारे दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। ज़ी5 पर सभी को '14 फेरे' दिखाने के लिए उत्साहित हूं। जुलाई में इसका प्रीमियर जी5 पर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X