..................... Zee5 announce new film Comedy Couple with Saqib Saleem, Shweta Basu Prasad - Hindi Filmibeat

ZEE5 ने साकिब सलीम और श्वेता बसु प्रसाद के साथ की 'कॉमेडी कपल' की घोषणा!

जी5 ने अब एक अनोखी कॉम-रोम फ़िल्म 'कॉमेडी कपल' की घोषणा कर दी है। जिसमें साकिब सलीम और श्वेता बसु प्रसाद मुख्य जोड़ी की भूमिका निभा रहे है और सारेगामा इंडिया की फिल्म निर्माण शाखा- यूडले फिल्म्स द्वारा निर्मित है। नचिकेत सामंत द्वारा निर्देशित, यह फिल्म गुड़गांव में स्थापित एक कॉम-रोम है। शहर में बढ़ते स्टैंड-अप कॉमेडी दृश्य की बैकड्रॉप पर फिल्माई गयी है।

साकिब सलीम कहते हैं, "मैं इस फिल्म के लिए ही नहीं, बल्कि इस बात से काफी उत्साहित हूं कि हम लॉकडाउन के दौरान शूटिंग शुरू करने वाली पहली वेब फीचर फिल्म का हिस्सा हैं! मुझे ज़ी5 के साथ फिर से काम करने में खुशी महसूस हो रही है। रंगबाज़ मेरे लिए एक शानदार अनुभव था और मैं अब 'कॉमेडी कपल' का इंतजार कर रहा हूं।

Comedy Couple

श्वेता बसु प्रसाद कहती हैं, "मैं 'कॉमेडी कपल' का हिस्सा बन कर बेहद उत्साहित हूं। हमने इस फिल्म के लिए वर्कप्लेस और रीडिंग की हैं और अब तक, यह बहुत अच्छा रहा है। यह लॉकडाउन में शुरू की जाने वाली पहली परियोजनाओं में से एक है और इस पूरे संक्रमण को देखने और अंत में काम पर वापसी करना बहुत रोमांचक है। हमारे पास सेट पर एक कोविड ​​अधिकारी, पीपीई किट, मास्क और दस्ताने हैं और जिस भी चीज़ की आवश्यकता होती है, वह प्रोडक्शन हाउस द्वारा मुहैया करवाया जाता है।

फिल्म ज़ोया और दीप के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक स्टैंड-अप कॉमेडी जोड़ी और वास्तविक जीवन प्रेमी है। वे मंच पर एक हंसी-ठिठोली करते हैं, अपने तेज और मजाक के साथ कई तरह के मुद्दों को उठाते हैं जैसे शहर में रोमांस को ढूंढना जबकि ऑफ-स्टेज वे इन्ही समस्याएं से जूझते है। जब उनकी कॉमेडी का एक एक्ट वायरल हो जाता है, तो उनके पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन उथल पुथल हो जाता हैं, जिसके परिणामस्वरूप असहज सत्य और खटास का अहसास होता है, जिसे उन्हें अपने रिश्ते की समझ बनाने के लिए सुधारना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X