ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी की सीरीज़ 'बारिश सीजन 2' का टीज़र वीडियो रिलीज

By Staff

ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी अपने सबसे प्रतीक्षित रोमांटिक ड्रामा 'बारिश' के आगामी सीजन के प्रति प्रत्याशा बढ़ाना बखूबी जानते है। इस शो में बहुमुखी अभिनेता शरमन जोशी ने अनुज का किरदार निभाया है जो प्रतिभाशाली आशा नेगी यानी गौरवी के साथ नज़र आएंगे।

यह टीज़र जोड़ी के बीच भावनाओं के एक रोलर-कोस्टर राइड की तरह है। रोमांस, इंटिमेसी, मज़ेदार क्षण और कंडोम के बजाय खांसी की दवा खरीदने से शुरू होने वाले इस रिश्ते में समय के साथ खटास आ जाती है। चीजों के बदल जाने के साथ, इस नवविवाहित जोड़ी को एक जटिल जीवन से गुजरना पड़ता है जो उन्हें तलाक की कगार पर ले जाता है।

Baarish season 2

इन मुश्किल समय में, एक दिग्गज अभिनेता द्वारा अभिनीत एक व्यक्तिकी एंट्री होती है, जो युगल को अपने खोए हुए प्यार और खोई हुई आशा को फिर से जगाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है।

सोशल मीडिया पर जारी किए गए दो पोस्टर में से एक में शरमन और आशा के साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं जो छतरी के नीचे मुंबई के मानसून का आनंद लेते हुए नज़र आ रहे हैं और दूसरे में कलाकारों की उदासी साफ़ देखी जा सकती है। इसमें अनुज (शरमन जोशी) और गौरवी (आशा नेगी) के जीवन की झलक साझा की गई है जहाँ वे अपने रिश्ते को दूसरा मौका दे रहे हैं।

इस रोमांस-ड्रामा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली बारिश के साथ, बरिश 2 में एक अमीर व्यापारी अनुज और एक मध्यम वर्ग की लड़की गौरवी के बीच रिश्तों को बनाए रखने की कठिनाइयों को दर्शाया गया है।

अधिक अपडेट के लिए ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी पर बने रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X