मिलिए 'कहने को हमसफ़र है सीज़न 3' की खूबसूरत स्टारकास्ट से!

By Staff

ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 की आगामी सीरीज़ 'कहने को हमसफ़र है' के तीसरे सीज़न में नए रिश्तों, लुक और ज़िन्दगी के एक नए पहलू के साथ ढ़ेर सारा ड्रामा देखने मिलेगा। रिश्तों की जटिलताओं पर आधारित, शो जिसमें प्यार, वफादारी, बेवफाई और शादी की वास्तविक कहानी को दर्शाया गया है, निश्चित रूप से दर्शकों के लिए इसके तीसरे सीज़न में बहुत कुछ है। रोहित, अनन्या और पूनम के जीवन में आगे क्या होता है, यह जानने के लिए प्रशंसक पहले से ही जिज्ञासु हैं, और अब दो प्रमुख ओटीटी प्लेटफार्म ने करैक्टर पोस्टर रिलीज़ कर दिए है, जिसने निश्चित रूप से 6 जून को रिलीज़ होने वाले इस शो के प्रति प्रत्याशित कर दिया है।

पोस्टरों की एक झलकभर से आपको महसूस होगा कि हर एक किरदार आगामी सीज़न के लिए अपने लुक और पर्सनालिटी में एक बड़े बदलाव से गुजरा है।

kehne ko humsafar

दिग्गज़ एक्टर रोनित रॉय द्वारा अभिनीत रोहित मेहरा के किरदार को इस सीज़न में पूरा मेकओवर दिया गया है। वह बेहद युवा और आकर्षक लग रहे है, फिर भी उनकी एक इंटेंस पर्सनालिटी नज़र आ रही है।

अब हम रोहित के जीवन की दो प्रमुख महिलाओं के बारे में बात करते हैं, अनन्या और पूनम जो क्रमशः मोना सिंह और गुरदीप कोहली पुंज द्वारा अभिनीत हैं।

अनन्या का लुक एक बहुत मजबूत और जीवंत महिला का है। और रोहित के साथ ब्रेकअप के बाद, वह अब एक बहुत ही सफल व्यवसायी और एक सिंगल माँ है जो अपने खेल में सबसे ऊपर है और उसके दिमाग में केवल अपने बेटे का भविष्य है।

दूसरी ओर, पूनम बहुत खुश है क्योंकि उसने अभिमन्यु के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू कर दी है। उनका यह लुक, असफलता के बाद उनके जीवन में आई शांति और संतुष्टि की भावना को दर्शाता है।

रोहित और पूनम की बेटियों बानी और निकी को अपने माता-पिता की असफल शादी के कारण ज़िन्दगी में बहुत परेशानी और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। लेकिन वे भी समय के साथ विकसित और मजबूत हो गईं है।

खूबसूरत पूजा बनर्जी द्वारा अभिनीत बानी के लिए, इस सीज़न में ज़िन्दगी का दायरा पूरा हो गया है क्योंकि वह अनन्या की तरह बन गई है जिससे वह हमेशा नफरत करती थी।

दूसरी ओर, पलक जैन द्वारा अभिनीत निकी, घर में सबसे छोटी मेहरा सदस्य के रूप में बेहद मैच्योर नज़र आ रही है और अपने परिवार के सदस्यों को एक साथ वापस लाने के लिए तैयार है।

यही नहीं, नए सीज़न में हमें नए किरदार भी देखने मिलेंगे। तीसरे सीज़न में सबसे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में से एक अमायरा की होगी, जो बहुमुखी और प्रतिभाशाली अदिति वासुदेव द्वारा निभाई गई है। सीरीज़ में उनका लुक आत्मविश्वास और बोल्डनेस से भरपूर है, ठीक उसी तरह जिस तरह वह अपने जीवन में हैं।

जब आपका हमसफ़र आपको छोड़ देता है, तो आप अपने नए हमसफ़र में उन्हें खोजते हैं! रोहित भी एक नए हमसफर की तलाश में हैं, क्या अमायरा वह खास व्यक्ति होगी या रोहित अपने पहले प्यार के पास वापस लौट जाएंगे! यह जानने के लिए अभी थोड़ा ओर इंतज़ार करना होगा!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X