बेबी अशनूर यानी आपकी शोभा को मिला नया भाई

हम आपको बताते हैं ये नया भाई कोई और नहीं इसी कार्यक्रम में महमूद गजनवी के किरदार में नज़र आने वाले विक्रम जीत विर्क हैं। विक्रम हरियाणा से ताल्लूक रखतें हैं। इन्हों ने कई साउथ और पंजाबी फिल्में की है और अब शोभा सोमनाथ की में शोभा के कट्टर दुश्मन बन गये हैं। लेकिन ये दुश्मनी केवल पर्दे तक ही है।
रीयल लाइफ में सेट पर ये शोभा यानी अशनूर का काफी ख्याल रखते हैं। समय समय पर उसके लिए गिफ्ट भी लाते रहतें हैं। उसके साथ खेलते हैं और उसके होमवर्क में भी काफी हेल्प कर देते है। तो इस राखी पर अशनूर ने विक्रम को राखी बांधने का ख्याल आ गया, और पल भर की देरी किये बिना ही शोभा ने विक्रम को राखी बांध दी, और अब यह लोगों से कहते फिर रही है कि मेरा भाई सबसे स्ट्रांगेस्ट है।


Click it and Unblock the Notifications











