जी ने किया रिश्तों का सम्मान

यह रिश्ते दर्शकों के जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन गए हैं। इस साल इस अवार्ड फंक्शन में रिश्तों के खूबसूरत रंग को उजागर किया गया। फंक्शन में कई लोकप्रिय हस्तियों ने शिरकत की जिनमें बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मीला मातोंडकर, पूनम ढिल्लो, रोनित रॉय, रोहित रॉय, गायक अदनान सामी शामिल थे। इनके अलावा कंट्रोवर्सी एक्ट्रेस राखी सांवत, गोल्डन मैन बप्पी लहरी भी थे।
शो का संचालन जय भानुशाली, मोना सिंह और करन वी ग्रोवर ने किया। शो को और दिलचस्प और मजेदार बनाने के लिए लाफ्टर स्क्रीन भारती और अली असगर ने योगदान दिया और दर्शकों को खूब हंसाया। शाम को और अधिक रंगीन बनाने के लिए पवित्र रिश्ता के अर्चना-मावन (अंकिता लोखंडे और हितेन तेजवानी) की जोड़ी ने धुंआदार परर्फामेंस दी। इसके अलावा मिसेस बिंदेश्वरी कौशिक की चुलबुली बहु लवली (रागिनी नंदवानी) ने अपनी अदाओं से सबको लुभाया।
जी रिश्ते अवार्ड्स के मंच पर पूरे आन, बान ओर शोहरत का प्रदर्शन शोभा सोमनाथ की शोभा और भीमदेव ने पहले रोमांटिक गीत गा कर किया और फिर अपनी वीरता का भी प्रदर्शन किया। डांस इंडिया डांस के शक्ति सलमान, मयंरेश और फॉलन ने अपने नृत्य से सबको चौंका दिया। यह डांस इंडिया डांस सीजन 3 के बिगर, बेटर तथा क्रेजियर एडिशन की वापसी का धमाका था जो जल्द ही जी टीवी पर शुरू होने वाला है।
इस समारोह में फेवरेट जाड़ी के रूप में देव और राधिका, फेवरेट परिवार पवित्र रिश्ता, फेवरेट पॉपुलर फेस- मेल करण, फेवरेट पॉपुलर फेस-फीमेल अर्चना यानि अंकिता, फेवरेट बेटी बनी आभा, के साथ और भी किरदारों और रिश्तों को सम्मान दिया गया जैसे फेवरेट बेटा, फेवरेट पिता, फेवरेट सास-ससुर, फेवरेट बहन, फेवरेट सास-बहु रिश्ता, फेवरेट भाभी, फेवरेट खलनायक जैसे नॉमिनेशन्स शातिल थे।


Click it and Unblock the Notifications











