अर्चना ने दिया जवाब सविता ताई को: पवित्र रिश्ता

Pavitra Rishta
पवित्र रिश्ता की अर्चना आज तक मानव की मां और अपनी सास, सविता ताई की कही हर बात सुनती आई है पर आखिरकार अब टूट ही गया अर्चना के सब्र का बांध जब सविता ताई ने अर्चना की मां सुलोचना पर हाथ उठाने की कोशिश की।

तलाक केस के चलते जब कोर्ट ने अर्चना और मानव को छह महीने एक साथ रहने का फैसला सुनाया तो न चाहकर भी अर्चना और मानव अपने पुराने घर में एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए। यह बात मानव ने कनाडा में रह रही अपनी मां सविता को नहीं बताई क्योंकि वो यह जानता था कि अर्चना का नाम सुनते ही उसकी मां इंडिया चली आएगी।

4 महीने एक साथ रहते-रहते अर्चना और मानव फिर से एक दूसरे के करीब आने लगे थे पर इतनी आसानी से तो इनकी ज़िंदगी का रुख नहीं बदल सकता था। मानव के साथ अपनी दोनों पोतियों ओवी और तेजू के भी इंडिया चले जाने से दुखी सविता सबको सरप्राइज देने के लिए बिना किसी को बताए अपनी टिकट कराके इंडिया पहुंच गई।

अचानक दरवाजे पर अपनी मां को देख मानव आश्चर्यचकित हो जाता है और अर्चना को बताने की कोशिश करता है पर आखिरकार सविता को पता चल जाता है कि अर्चना और मानव साथ साथ रह रहे हैं। इस बात से खफा हो सविता एक बार फिर अर्चना को बेइज्जत करके घर से बाहर निकाल देती है।

सचिन यानि मानव के बेटे द्वारा समझाने पर की तलाक के लिए अर्चना और मानव का एक साथ रहना जरुरी है सविता अर्चना को वापस बुलाने को तैयार हो जाती है पर सुलोचना ताई अर्चना को दुखी देख सचिन को उल्टा सीधा सुनाकर अर्चना को वापस भेजने के लिए मना कर देती है।

गुस्से में आकर सविता अर्चना के घर जाकर सुलोचना को खूब सुनाती है और बात इतनी बढ़ जाती है कि सविता सुलोचना पर हाथ उठाने की कोशिश करती है पर अर्चना बीच में आकर सविता की हाथ पकड़ लेती है। और फिर शुरु होती है सास बहू के बीच तू तू मैं मैं।

अब इतना सबकुछ हो जाने के बाद क्या अर्चना वापस मानव के साथ रहने को तैयार होगी क्या सविता सुलोचना से माफी मांगेगी? और क्या होगी मानव की प्रतिक्रिया सच जानने के बाद? इन सब सवालों के जवाब जानने के लिए आज रात 9 बजे जीटीवी पर देखिए पवित्र रिश्ता।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X