जी टीवी के दर्शकों के लिए महासोमवार-पवित्र रिश्ता

अपनी दोनों बेटियों में से आखिर किसे दिला पाएगी अर्चना उसका प्यार,क्या अपनी सगी बेटी ओवी की खातिर अपनी गोद ली हुई बेटी पूर्वी के प्यार को नज़रअंदाज़ कर देगी अर्चना या फिर हमेशा सच के लिए लड़ने वाली अर्चना इस बार भी सच का साथ देगी और अर्जुन व पूर्वी के प्यार का साथ? अगर इन सवालों से आप भी घिरे हुए हैं तो जी टीवी पर आज का महासोमवार एपिसोड देखना मत भूलिएगा।
अब तक आपने देखा कि किस तरह से मानव और अर्चना, मानव की माँ की वजह से अलग हो जाते हैं। मानव अपनी दोनों बेटियों - तेज, ओवी,बेटे सचिन और अपने माता पिता के साथ विदेश चला जाता है वहीं अर्चना अपनी माँ के साथ मुंबई मे ही रह जाती है वो एक लड़की को गोद लेती है जिसका नाम पूर्वी है।
काफी सालों के बाद परिस्थतियां एक बार फिर से मानव और अर्चना को करीब लाती हैं। मानव का बेटा सचिन सविता के कहने पर मानव और अर्चना के तलाक का केस कोर्ट में दाखिल करता है और उसकी खुशी के लिए अर्चना भी तलाक के लिए हां कर देती है। परन्तु पूर्वी की कोशिशों की वजह से कोर्ट मानव और अर्चना को छ महीने एक साथ रहने का फैसला सुनाती है।
मानव की बेटी ओवी मानव के डीके सर के बेटे अर्जुन से प्यार करती है और उन दोनों की शादी भी तय हो जाती है। पर भारत में आने के बाद अर्जुन को अर्चना की गोद ली हुई बेटी पूर्वी से प्यार हो जाता है।
अब ओवी और पूर्वी में से किसे मिलेगा अर्जुन का साथ, और ये सच जानने के बाद क्या होगा अर्चना का फैसला ये आने वाले एपिसोड बताएंगे। फिलहाल अगले ट्विस्ट के लिए आज रात 9 बजे देखिए पवित्र रिश्ता का महासोमवार एपिसोड जी टीवी पर


Click it and Unblock the Notifications











