..................... Zee TV | DID 3 | Rajasmita Kar | Odisha | Winner | Dance India Dance | जी टीवी | डीआआईडी 3 | राजस्मिता कर | ओड़िसा | विजेता | डांस इंडिया डांस - Hindi Filmibeat

राजस्मिता बनीं DID 3 की सुनहरी टोपी की विजेता

did 3
जी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रियेलिटी शो 'डांस इंडिया डांस 3' के ग्रैंड फिनाले में ओड़िसा की राजस्मिता ने सबको हरा कर सुनहरी टोपी यानि डांस का सबसे बड़ा ताज अपने नाम कर लिया।

जी टीवी पर यह प्रतियोगिता जब शुरू हुई थी उस समय इसमें 18 प्रतिभागी थे। विजेता को एक ट्रॉफी और मारुति एर्टिगा कार दी गई। मोहेना को इस सीजन के सबसे बेहतर प्रदर्शन के लिए तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया।

राजस्मिता ने असम के प्रदीप गुरुंग, देहरादून के राघव जुयाल, दिल्ली के सनम जौहर और मध्य प्रदेश के मोहेना सिंह को हराकर इस खिताब पर कब्जा किया।

राजस्मिता मास्टर गीता की गैंग की सबसे मजबूत दावेदार थीं और आखिरकार उन्होंने खिताब पर कब्जा जमा ही लिया। उन्हें जनता ने करीब 4589300 वोट्स दिये थे वहीं सिल्वर टोपी के हकदार बने प्रदीप को जनता ने 3494361 वोट दिया था।

आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता के पहले सीजन के विजेता बेंगलुरू के सलमान खान और दूसरे सीजन के विजेता मुम्बई के शक्ति मोहन थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X