क्या पुनर्विवाह में यश को जिंदगी मिलेगी दोबारा?

Punarvivah
आरती कि जिंदगी मे फिर से एक नया मोड़ आने वाला है। गुरवार रात आरती के बेटे यानि अंश को बचाते वक्त गोली लगने से यश बुरी तरह से घायल हो गया। हम बात कर रहे हैं जी टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल पुनर्विवाह की।

एक बार अपने पति से धोखा खा चुकी आरती ने अपने बेटे अंश की खातिर यश से पुनर्विवाह तो कर लिया, लेकिन उस पर विश्वास न कर पाई। परन्तु सीरियल में जब अंश की खातिर यश ने अपनी जिंदगी तक दाँव पर लगा दी तो आरती के दिल में कही न कहीं यश के लिए एक जगह बन गई।

फ्लैश बैक में जायें तो आरती की कहानी शुरू से ही काफी भावनात्‍मक नजर आयेगी। सीरियल की शुरुआत में आरती तमाम सपने लेकर जब अपने ससुराल जाती है तो वहां उसका सामना होता है अपने पति के एक्‍स्‍ट्रा मेरिटल अफेयर से। आम तौर पर ऐसे में सास-ससुर अपने बेटे का साथ देते हैं, लेकिन इस सीरियल में आरती के सास-ससुर अपने बेटे को घर से बाहर कर आरती का पुनर्विवाह करते हैं। लेकिन यहां भी आरती के लिए मुसीबतें कम नहीं थीं, क्‍योंकि यश भी अभी अपनी पुरानी जिंदगी से बाहर नहीं निकल पाया है।

अब देखना है कि क्या ये नया मोड़ यश और आरती के रिश्ते को एक प्यार भरा एहसास दे पाएगा। क्या जिंदगी और मौत के बीच जूझते यश को दोबारा जिंदगी मिलेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X