ज़ी रिश्ते अवार्ड्स 2021- श्रद्धा आर्य, धीरज धूपर, शब्बीर- श्रीति और इन सितारों को मिला अवॉर्ड!
टीवी के सितारे हर साल जी रिश्ते अवॉर्ड में धमाल करते नजर आते हैं और इस वर्ष तो कई तरीकों से टीवी उन असंख्य कलाकारों के योगदान की तारीफ कर रहा है जो कि हर दिन फैंस के लिए काफी स्पेशल चीजें लेकर आते हैँ। हम उन कलाकारों की बात करें तो जो कि रोजाना अपने शो के माध्यम से हर घर में जाते हैँ। इस वक्त जी रिश्ते अवॉर्ड्स 2021 की चर्चा है और जिन कलाकारों को अवॉर्ड्स मिले हैं वो खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं और उनके फैंस उनको बधाइयां दे रहे हैं।
आज से कुछ हफ़्ते पहले इस अभिनेताओं के नाम सामने आए थे और नॉमिनेटेड सितारों में कुछ लोगों को अवॉर्ड मिले हैँ। हाल ही में आयोजित किए जी रिश्ते समारोह और अवॉर्ड्स पाने वाले सितारों की चर्चा है। पुरस्कार समारोह की मेजबानी अर्जुन बिजलानी और ऋत्विक धंजानी ने की।

ज़ी रिश्ते अवार्ड्स में ज़ी टीवी के कई अभिनेताओं ने पुरस्कार जीते हैँ। अवॉर्ड जीतने के बाद कुछ सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। आप भी डालिए एक नजर..

धीरज धूपर
कुंडली भाग्य में करण का किरदार निभाने वाले धीरज धूपर ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इन्होने फेवरिट कैरेक्टर (मेल) और बेस्ट जोड़ी अवॉर्ड जीता है।

श्रद्धा आर्या
कुंडली भाग्य में प्रीता का किरदार निभाने वाली श्रद्धा आर्या ने भी सोशल मीडिया पर अपने अवॉर्ड के साथ तस्वीर साझा की है। उन्होने बेस्ट सोशल स्वैगर, फेवरिट कैरेक्टर (फीमेल) और बेस्ट जोड़ी अवॉर्ड जीता है।

ऐश्वर्या और रोहित
लक्ष्मी और ऋषि का किरदार निभाने वाले ऐश्वर्या खरे और रोहित सुचाती ने एक तस्वीर साझा की है। ये दोनों भाग्यलक्ष्मी नाम के शो का हिस्सा हैं। ऐश्वर्या ने बेस्ट बहू का अवॉर्ड अपने नाम किया।

आशी और शगुन
मीत में नजर आने वाली आशी सिंह और शगुन पांडे ने ज़ी रिश्ते अवार्ड्स 2021 में बेस्ट नया सदास्य अवार्ड जीता।

इन सितारों का नाम भी आया सामने
खबर है कि, कुमकुम भाग्य की सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया को 'जी की शान' अवॉर्ड मिला है। वैभव सिंह को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है।


Click it and Unblock the Notifications











