ज़ी रिश्ते अवार्ड्स 2020 विनर्स लिस्ट- श्रद्धा आर्या, जूही परमार ने मारी बाजी, यहां जानें दर्शकों का फेवरिट शो
बीते दिन 'जी रिश्ते अवॉर्ड्स 2020' का आयोजन किया गया, जहां विनर्स की घोषणा की गई है। इस अवॉर्ड शो में टेलीविजन के चर्चित सितारों ने धमाकेदार एंट्री मारी। इस लिस्ट में शब्बीर आहलूवालिया, अंकिता लोखंडे, सृति झा, श्रद्धा आर्या, जूही परमार, कृष्णा कौल और उर्वशी ढ़ोलकिया जैसे सितारों का नाम शामिल हैं। बता दें, विनर्स लिस्ट से साफ है कि इस साल शो 'कुंडली भाग्य' ने बाजी मार ली है।
इस साल ज्यादातर अवार्ड 'कुंडली भाग्य' की टीम ने पाए हैं। कोई शक नहीं कि पिछले कई सालों से यह शो लगातार टीआरपी में टॉप 5 पर बना रहता है। ना सिर्फ इस सीरियल के बल्कि इसके कलाकरों की भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

एक ओर जहां अंकिता लोखंडे का डांस परर्फोमेंस काफी चर्चा बटोर रहा है, वहीं विनर्स लिस्ट को लेकर भी फैंस उत्साहित हैं। बता दें, 'जी रिश्ते अवॉर्ड्स 2020' में अंकिता लोखंडे ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और कोस्टार सुशांत सिंह राजपूत को ट्रिब्यूट दिया है। अंकिता और सुशांत ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में साथ काम किया था।
बहरहाल, यहां देंखे विनर्स की पूरी लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications











