जी रिश्ते अवार्ड्स: घूंघट सरका और BOLD हुईं टीवी की बहुरानियां!
[टेलीविजन] हर साल की तरह इस साल के अंत में भी टीवी की दुनिया पर दर्शकों को ढेर सारे अवार्ड्स शो देखने को मिलेंगें। जिसकी शुरुआत हो चुकी हैं जी रिश्ते अवार्ड्स से। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जी रिश्ते अवार्ड्स पूरी तरह रिश्तों को समर्पित है। इसी के साथ जी रिश्ते अवार्ड्स के रेड कारपेट पर कुमकुम भाग्य की श्रीति झा-शब्बीर आहुलवालिया,जमाई राजा के रवि दुबे-निया शर्मा समेत कई जाने माने टीवी सितारे नजर आये।
[ज़ी रिश्ते अवार्ड्स 2015: कुमकुम भाग्य Vs जमाई राजा...आपका फेवरिट कौन]
इस दौरान हर शो के टीम मेंबर अपने शो को सपोर्ट करने के लिए एक ही कलर के ड्रेस में नजर आए। जहां ‘जमाई राजा'की टीम पिंक और पर्पल कलरके कपड़ों में नजर आई तो वहीं ‘एक था राजा, एक थी रानी'की टीम ने रेड कलर की थीम चुनी।
इसी तरह ‘कुबूल है'और ‘सरोजनी' की टीम ने ब्लैक और यलो कलर को अपनाया। इसके अलावा 'कुमकुम भाग्य' की टीम रॉयल ब्लू थीम को फॉलो करती नजर आई तो वहीं सतरंगी ससुराल की पूरी टीम नारंगी रंग में रंगी हुई नजर आयी।
[COMEBACK: सबकी फेवरिट जो़ड़ी की वापसी...नो शाहरूख-काजोल!]
इसी के साथ जी रिश्ते अवार्ड्स के रेड कारपेट पर टीवी की कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत भी यहां नजर आईं। राखी ने कहा कि वो जी चैनल के साथ रिश्ता जोड़ना चाहती हैं।
इनके अलावा सोनाली बेन्द्रे, विवेक ओबरॉय, निया शर्मा, रवि दुबे, सुरभि ज्योति, अदिती शर्मा, अपरा मेहरा, अनीता राज, लीना जुमानी और जरीना वहाब जैसे कई सेलेब्स इस रेड कारपेट पर नजर आए। बता दें जी रिश्ते अवार्ड्स 2015 जीटीवी पर 6 दिसंबर को प्रसारित किया जायेगा।


Click it and Unblock the Notifications











