ZEE GOLD...अक्षय कुमार की गोल्ड से पहले..नागिन का बड़ा धमाका..देखें तस्वीरें
मौनी रॅाय ने बॅालीवुड में एंट्री के साथ एक और नया मुकाम हासिल किया है। आखिर कैसे यहां देखें।
मौनी रॅाय के लिए इन दिनों स्टारडम का स्तर बढ़ता ही चला जा रहा है। एक तरफ वह अक्षय कुमार की गोल्ड में नजरआयेंगी।
वहीं दूसरी तरफ वह छोटे पर्दे की दुनिया पर अपना जादू बिखरते हुए चली जा रही हैं। हम बात कर रहे हैं जी गोल्ड अर्वाड 2017 की। 4 जुलाई को इसका आयोजन मुंबई में किया गया।

एक तरफ जहां रेड कारपेट पर सितारों की महफिल जमी। वहीं करण पटेल-दिव्यांका त्रिपाठी, करणवीर वोहरा और गुरमीत चौधरी के डांस ने इस अर्वाड में चार चांद लगा दिए।
वहीं मौनी रॅाय का नाम पूरे अर्वाड समारोह के दौरान छाया रहा। मौनी रॅाय को फेस आॅफ द ईयर का अर्वाड मिला। इसके साथ उन्होंने लोकप्रिय कैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस का अर्वाड भी अपने नाम किया।
ये हैं मोहब्बतें की टीम के लिए भी ये दिन खास रहा। करण पटेल को बेस्ट एक्टर। दिव्यांका त्रिपाठी को बेस्ट एक्ट्रेस के साथ इन दोनों को बेस्ट जोड़ी का अर्वाड भी मिला।
इसके साथ अनीता हसनंदानी को बेस्ट एक्ट्रेस निगेटिव रोल का अर्वाड दिया गया।गौरतलब है कि यह अर्वाड समारोह इस साल का सबसे लाजवाब अर्वाड नाइट रहा।
आइए देखते हैं इस अर्वाड नाइट की स्पेशल तस्वीरें और विनर की लिस्ट। सच मानिए ये तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि सारे सितारे जमीन पर आ गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications