गोविंदा और शक्ति कपूर ने 27 साल बाद दिखाया राजा बाबू का जलवा, मजेदार तस्वीरें VIRAL
ज़ी कॉमेडी शो के जरिए दर्शकों के लिए इस बार एक कमाल स्टेज पर देखने को मिलने वाला है। इस बार भारत के टॉप कॉमेडियन्स के बीच वीकेंड गोविंदा और शक्ति कपूर अपने मजेदार कारनामों से मस्ती करते हुए नजर आयेंगे। ये बॉलीवुड सितारे इंडिपेंडेंस डे स्पेशल एपिसोड में खास मेहमान के रूप में नजर आएंगे, जहां सभी 11 कॉमेडियन्स 'टीम हंसाएंगे' बनकर हमें लोटपोट कर देंगे!

कॉमेडियन्स के मजेदार एक्ट्स और फराह खान की हाजिरजवाबी सभी के साथ इस वीक के खास मेहमान गोविंदा और शक्ति कपूर बेहद खुशनुमा अंदाज में 'हंसी ऑन, स्ट्रेस गॉन' के मूड में नजर आएंगे! एंटरटेनमेंट के लेवल को कई गुणा आगे बढ़ाते हुए गोविंदा और शक्ति कपूर ने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया और अपना मशहूर राजा बाबू एक्ट रीक्रिएट किया।
जिसमें दोनों सितारे नंदू और राजा बाबू की पोशाक पहने नजर आए। जहां नंदू अपने बॉक्सर शॉर्ट्स और बनियान में दिखे, वहीं राजा बाबू ने कुर्ता पजामा और कोटी पहन रखी थी। उनके लुक ने सभी की यादें ताजा कर दीं, लेकिन उनका मजेदार एक्ट देखकर सभी हंस-हंसकर लोटपोट हो गए।
इस फिल्म के थिएटर में रिलीज होने के 27 साल बाद एक बार फिर यह आइकॉनिक एक्ट परफॉर्म करना, इस जोड़ी के लिए वाकई इमोशनल पल था, लेकिन उन्होंने इसे बखूबी निभाया और साबित कर दिया कि वे वाकई लेजेंड्री सुपरस्टार्स हैं।
फराह खान ने इस एक्ट को देखने के बाद इसे सुपरहिट करार देते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक एक्ट था, और हम सभी जानते हैं कि वो लेजेंड्स हैं और उन्हें यह एक्ट परफॉर्म करते देखना सभी के लिए एक ट्रीट था। इसने हम सभी को खूब हंसाया।


Click it and Unblock the Notifications













