..................... जी कॉमेडी फैक्ट्री का 31 जुलाई से आगाज, फराह खान समेत पूरी पलटन इस शो में पहुंची | Zee Comedy Factory air on 31 july Farah Khan to be Laughing Buddha - Hindi Filmibeat

जी कॉमेडी फैक्ट्री का 31 जुलाई से आगाज, फराह खान समेत पूरी पलटन इस शो में पहुंची

By Filmibeat Desk

एक ओर, जहां भारत पर महामारी का खतरा अब भी मंडरा रहा है, वहीं ज़ी टीवी अपने आगामी रियलिटी शो, ज़ी कॉमेडी फैक्टरी के जरिए अपने दर्शकों का मूड संवारने और उन्हें तनाव से दूर रखने का प्रयास कर रहा है। इस अनोखे कॉमेडी शो में अली असगर, सुगंधा मिश्रा, संकेत भोसले, पुनीत जे. पाठक, आदित्य नारायण, तेजस्वी प्रकाश, गौरव दुबे, बलराज, सिद्धार्थ सागर, चित्रांशी रावत और दिव्यांश द्विवेदी जैसे देश के टॉप कॉमेडियन्स और आर्टिस्ट्स के साथ-साथ हाजिरजवाबी में माहिर और बेहद मजाकिया कोरियोग्राफर एवं फिल्ममेकर फराह खान 'लॉफिंग बुद्धा' के रूप में होंगी, जिससे यह शो हंसी का हंगामा बन जाएगा।

जहां इस शो का प्रीमियर 31 जुलाई को ज़ी टीवी पर होने जा रहा है, वहीं ज़ी कॉमेडी फैक्टरी की टीम ज़ी मराठी के पॉपुलर मराठी कॉमेडी शो 'चला हवा येऊ द्या' के सेट पहुंचे और हमें कहना पड़ेगा कि उन्होंने सबको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया।

फराह खान के साथ-साथ दोनों शोज़ के कलाकारों के बीच इतनी बढ़िया केमिस्ट्री बन गई कि उन्होंने साथ मिलकर पूरे तीन एपिसोड्स शूट किए, जो दर्शकों के लिए वाकई कॉमेडी का खुशनुमा अनुभव होगा। इस दौरान ज़ी कॉमेडी फैक्टरी के प्यारे कॉमिक कपल सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने कुछ मजेदार एक्ट्स प्रस्तुत करने के अलावा 'चला हवा येऊ द्या' के पॉपुलर स्वप्निल जोशी का एक फनी चैलेंज भी लिया।

दोनों को इंडस्ट्री के कुछ सिंगर की मिमिक्री करने को कहा गया था और सुगंधा और संकेत ने क्रमशः दलेर मेहंदी और सयाजी शिंदे की मिमिक्री करके सभी को खूब गुदगुदाया। लाफिंग बुद्धा फराह खान भी 'मुन्नी बदनाम हुई' गाने पर 'चला हवा येऊ द्या' के कलाकारों को कुछ डांस स्टेप्स सिखाती नजर आईं।

'चला हवा येऊ द्या' के सेट पर आकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए फराह खान ने कहा, ''मेरी योजना सेट पर सिर्फ एक घंटा गुजारने की थी, लेकिन मैंने लगभग 4 घंटे यहां गुजारे। मुझे पता ही नहीं चला कि किस तरह तेजी से वक्त गुजर गया, क्योंकि मैं ज़ी कॉमेडी फैक्टरी और 'चला हवा येऊ द्या' की टीमों के सभी एक्ट्स पर खिलखिलाने में व्यस्त थी। यह देखकर बहुत बढ़िया लगा कि यहां सभी की कॉमिक टाइमिंग बहुत जोरदार थी और उन्होंने सभी के चेहरों पर तुरंत एक मुस्कान बिखेर दी।

हम अपने आगामी शो के जरिए इस बेहद चुनौतीपूर्ण वक्त में लोगों को हंसाने की कोशिश कर रहे हैं और मैं सभी से गुजारिश करूंगी कि वे 31 जुलाई से हर शनिवार और रविवार रात 10 बजे ज़ी कॉमेडी फैक्टरी जरूर देखें और हमें 26 से 28 जुलाई तक रात 9.30 बजे 'चला हवा येऊ द्या' में भी देखना ना भूलें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X