..................... Zee cinema to pay a tribute to Sridevi to air her best films on March 24 - Hindi Filmibeat

श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देगा ज़ी सिनेमा, कुछ इस तरह

By Shweta K

श्रीदेवी को गुजरे 24 मार्च को एक महीने बीत जाएंगे लेकिन ये विश्वास कर पाना आज भी मुश्किल है कि वो हमारे बीच नहीं रहीं। श्रीदेवी ने लगभग 50 सालों तक बॉलीवुड में काम किया और एक से बढ़कर एक फिल्में भी दीं।

24 फरवरी को दुर्घटनावश में बाथटब में डूब जाने से श्रीदेवी की मृत्यु हो गई। वो दुबई में अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने गई थीं। श्रीदेवी की फिल्मों की वजह से उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। अब ज़ी सिनेमा भी बिल्कुल अलग अंदाज में श्रीदेवी को श्रद्धांजली देगा।

zee-cinema-to-pay-a-tribute-to-sridevi-to-air-her-best-films-on-march-24

जी हां ज़ी सिनेमा पर 24 मार्च को श्रीदेवी की बेस्ट फिल्में दिखाई जाएंगी।ज़ी सिनेमा श्रीदेवी को कुछ इस तरह से श्रद्धांजली देगा ताकि सभी श्रीदेवी की कुछ बेहतरीन फिल्मों के जरिए उन्हें याद करें। श्रीदेवी ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया था।

श्रीदेवी कुछ और फिल्मों में काम करने वाली थीं। उन्होंने धर्मा प्रोड्क्शन की एक फिल्म को मंजूरी भी दे दी थी लेकिन अब उस फिल्म को माधुरी दीक्षित करेंगी।श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी इस साल धड़क से डेब्यू करेंगी। जाह्ववी कपूर को परदे पर देखना श्रीदेवी की सबसे बड़ी ख्वाहिश थी। सिने प्रेमी भी उनकी बेस्ट फिल्में जरुर देखना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X