अमित साध की 'जीत की ज़िद' बन गई नंबर 1 हिट अजय देवगन, अर्जुन कपूर ने की जमकर तारीफ
कारगिल युद्ध के दिग्गज मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर की उल्लेखनीय सच्ची कहानी से प्रेरित होकर, ज़ी5 की ब्रांड न्यू पेशकश 'जीत की जिद', दर्शकों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाने में कामयाब रही है और सेलिब्रिटीज़ व क्रिटिक्स के बीच प्रशंसा का पात्र बनी हुई है। विशाल मंगलोरकर द्वारा निर्देशित इस सीरीज़ के हित में प्रशंसकों और आलोचकों ने तारीफों के पूल बांध दिए है।
सीरीज़ में परफॉर्मेंस को विशेष प्रशंसा मिल रही है। अमित साध, जो मेजर दीप की भूमिका निभा रहे हैं, उन्हें इस चुनौतीपूर्ण किरदार को निभाने के लिए सरहाया जा रहा है जिसके लिए अभिनेता ने कड़ी मेहनत की है। क्रिटिक्स इसे अमित साध का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन क़रार कर रहे हैं। सीरीज़ में रिश्तों के बारे में भी बात की गई है और साथ ही यह भी बताया गया है कि एक सैनिक बनने के पीछे एक अन्य सेना का होता है, जो कि उनका परिवार होता है।

वही, अमृता पुरी को जया की भूमिका के लिए सराहना मिल रही है।कहानी लाइन और इसके यथार्थवादी दृष्टिकोण को सरहाते हुए अजय देवगन, जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर जैसे अभिनेताओं ने दिल खोलकर प्रशंसा की है। अजय देवगन ने साझा किया,"Congratulations to the team of #JeetKiZid @theamitsadh @_boney_kapoor @freshlimefilms @joysengupta04 @skyflierindian"।
अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शो की प्रशंसा करते हुए लिखा"#JeetKiZid is a must watch.. It shows you all colors of life.. Every emotion beautifully portrayed and executed to perfection. It is flawless... @TheAmitSadh
ज़ी5 ओरिजनल 'जीत की जिद' एक सच्ची कहानी से प्रेरित है। यह कारगिल युद्ध के नायक मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर की वास्तविक जीवन की कहानी का एक प्रमाण है, जिन्होंने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी, चाहे वह युद्ध हो या व्यक्तिगत जीवन। यह सीरिज़ मेजर दीप सिंह के जीवन पर प्रकाश डालती है। एक सिपाही के जीवन को बेहद जोशीले एक्शन दृश्यों और सेना के विभिन्न अभियानों के साथ सीरिज़ में दर्शाया गया है, जिसका स्तर पहले नहीं देखा गया है। इसका प्रीमियर 22 जनवरी को ज़ी5 पर किया गया है और यह एक मस्ट-वॉच सीरीज़ है।


Click it and Unblock the Notifications