..................... जमाई 2.0 सीजन 2 टीजर Zee 5 releases the much awaited teaser of the romantic drama Jamai 2.0 Season 2! - Hindi Filmibeat

रवि दुबे-निया शर्मा का रोमांस- एक्शन और ड्रामा 'जमाई 2.0 सीजन 2' का जबरदस्त TEASER

एक बार फिर से रवि दुबे और निया शर्मा की जोड़ी स्क्रीन पर धमाका करने के लिए तैयार है। जमाई राजा 2.0 सीजन 2 का आगाज अगले महीने होने जा रहा है। जी5 ने इसके पहले टीजर की झलक दिखाई है जो कि रोमांस और थ्रिलर के साथ भरपूर ड्रामा से लबरेज है। जी5 प्लेटफार्म ने इस रोमांटिक ड्रामा की झलक साझा करते हुए 'जमाई 2.0 सीज़न 2' का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज़ कर दिया है जिसने दर्शकों को अधिक जिज्ञासु कर दिया है।

शो के कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया पर कैप्शन के साथ टीज़र साझा किया है। टीज़र रिलीज़ के बारे में बात करते हुए, रवि दुबे ने कहा,"जमाई 2.0 अब तक एक जबरदस्त सफ़र रहा है। व्यक्तिगत रूप से, यह वृद्धि और अधिक अवसरों का स्थान रहा है और मुझे बेहद खुशी हुई है कि हम दूसरे सीज़न के साथ वापस आ रहे हैं जो प्रशंसकों और उनके प्यार के बिना संभव नहीं था।

हमने सिद्धार्थ और रोशनी के इमोशनल रोलर कोस्टर सफ़र की झलक साझा करते हुए टीज़र रिलीज़ कर दिया है। मुझे आशा है कि दर्शक टीज़र का आनंद लेंगे और 26 फरवरी को ज़ी5 पर शो देखेंगे।" निया शर्मा ने टीज़र रिलीज़ के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं बेहद उत्साहित हूं कि दर्शकों को आखिरकार दूसरे सीज़न का टीज़र देखने मिल रहा है।

Ravi Dubey, Nia Sharma,

मैं सीरीज के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकती। सिद्धार्थ और रोशनी के किरदार पर दर्शकों ने जिस तरह प्यार की बारिश की थी, उसके कारण पहला सीज़न बेहद सफल रहा था। मुझे उम्मीद है कि वे इस बार भी ऐसा करना जारी रखेंगे क्योंकि दूसरा सीज़न रोमांस, ट्विस्ट और ढेर सारे इमोशन्स से भरपूर होने वाला है।"

दोनों के बीच एक इंटेंस अंडरवॉटर किस और सिद्धार्थ की कमेंट्री के साथ शुरुआत करते हुए, टीज़र अपनी स्पीड बढ़ाता है और सीधे उनके रिश्ते और जटिलताओं में गोता लगाता है जो अक्सर #SidNiForever के चारों ओर रहता है। एक बात जो ध्यान देने योग्य है कि दूसरा सीज़न पहले वाले की तुलना में अधिक इंटेंस नज़र आ रहा है।'जमाई 2.0 सीजन 2' का प्रीमियर 26 फरवरी को ज़ी5 पर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X