अमोल पालेकर की '200- हल्ला हो' का टीजर रिलीज, इस दिन होगा जी5 पर प्रीमियर- VIDEO
इस हफ्ते की शुरुआत में, ज़ी5 ने अमोल पालेकर, बरुन सोबती, रिंकू राजगुरु, साहिल खट्टर, सलोनी बत्रा, इंद्रनील सेनगुप्ता और उपेंद्र लिमये अभिनीत फिल्म '200 - हल्ला हो' की घोषणा की थी। अगस्त में ज़ी 5 पर प्रीमियर के लिए तैयार, निर्माताओं ने अब फिल्म का टीज़र जारी कर दिया है, जो दर्शकों की रुचि को निश्चित रूप से आकर्षित करेगा।
बहुत कुछ बयां किये बिना, टीज़र फिल्म के लिए आधार निर्धारित करता है: कैसे 200 दलित महिलाओं ने एकजुट होकर एक गैंगस्टर/लुटेरे/सीरियल बलात्कारी को खुली अदालत में पीट-पीट कर कानून और न्याय अपने हाथों में ले लिया था। सच्ची घटनाओं से प्रेरित, यह भारत की न्याय प्रणाली में दुर्लभ से दुर्लभ मामला था और फिल्म चौंकाने वाली घटनाओं और परिस्थितियों को उजागर करती है जिसके कारण 200 महिलाओं ने न्याय पाने के लिए इतना कठोर कदम उठाया था।

ज़ी5 ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीजर शेयर किया है और लिखते है," इस अगस्त, witness 200 women jolt the nation out of its indifference against India's most notorious serial killer ever".
निर्देशक, सार्थक दासगुप्ता ने साझा किया, "मैं आभारी हूं कि मुझे सिनेमा के माध्यम से अपने क्राफ़्ट का उपयोग करने का अवसर मिला ताकि महिलाओं को असमानता और अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई में समर्थन दिया जा सके।
'200 - हल्ला हो' ऐसी चीजों के बारे में हमारी सामूहिक चेतना की उन्नति में योगदान देने का मेरा तरीका है। मुझे खुशी है कि इस तरह के कंटेंट के साथ दुनिया तक पहुंचने में हमें ज़ी5 का समर्थन प्राप्त है।"
सारेगामा की फिल्म प्रोडक्शन शाखा, यूडली फिल्म्स द्वारा निर्मित, "200 - हल्ला हो" का प्रीमियर अगस्त में ज़ी5 पर होगा।


Click it and Unblock the Notifications











