जाकिर खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती, भाई अरबाज ने शेयर किया वीडियो, परेशान हुए फैंस
Zakir Khan Hospitalized: कॉमेडियन जाकिर खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्टैंड-अप कॉमेडी से ब्रेक लेने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि यह कदम उनके जेनेटिक स्वास्थ्य कारणों से जरूरी था।

लीलावती अस्पताल में भर्ती
जाकिर फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जाकिर के छोटे भाई अरबाज खान ने रमजान व्लॉग में अस्पताल का दौरा दिखाया। वीडियो में अरबाद ने बताया कि अस्पताल का कमरा किसी 5-सितारा होटल से कम नहीं है। थोड़ी देर बाद जाकिर भी दिखाई दिए और हालचाल पूछा गया।
T20 वर्ल्ड कप फाइनल का मज़ा
वीडियो में अस्पताल में मौजूद लोग T20 वर्ल्ड कप फाइनल देख रहे थे। जाकिर ने हंसते हुए कहा, "मैच अभी फंसा हुआ है।" वीडियो में IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और उनकी पत्नी श्रद्धा भी नजर आए, जिनके साथ जाकिर हंसी-ठहाके करते दिखाई दिए।
फैंस ने जताई चिंता
जाकिर के पोस्ट पर फैंस ने कई सवाल पूछे, जैसे: "जाकिर भाई आप ठीक हैं? ईद से पहले ठीक हो जाइए।" "जल्द स्वस्थ हो जाइए, जाकिर भाई।" "जाकिर भाई अस्पताल में क्यों हैं?"
ब्रेक और स्वास्थ्य संबंधी कारण
एक इवेंट में जाकिर ने बताया कि पिछले छह साल से उनके पास लिखने का काम था, जिसे वे पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर है, लेकिन इंटरनेट पर फैली अफवाहें सच नहीं हैं। 'गल्फ न्यूज' से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके परिवार में कुछ आनुवंशिक बीमारियां हैं, जो उम्र बढ़ने पर सामने आती हैं। अब वह अपनी बॉडी को आराम देना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











