..................... yuzvendra chahal ex wife Dhanashree verma will be a part of Bigg boss 19, reveal the secret of divorce - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 19 का हिस्सा होंगी युजवेंद्र चहल की एक्स धनाश्री वर्मा! जीतने के लिए तलाक को बनाएंगी हथियार?

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 को लेकर चर्चाएं काफी तेज हैं। अपनी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से हेडलाइन में रहने वाले शो बिग बॉस की रिपोर्ट सामने आई है जल्द ही बिग बॉस के नए सीजन का आगाज होने जा रहा है। इस बार नए और दमदार कंटेस्टेंट के साथ ही नई थीम भी देखने को मिलने वाली है। वैसे बताया जा रहा है कि घर की पहली सदस्य का नाम फाइनल हो चुका है।

बिग बॉस सीजन 19 का हिस्सा होंगी धनाश्री
कहा जा रहा है कि घर में सबसे पहली सदस्य बनकर AI डॉल जाने वाली है। जिसका नाम Habubu है। यह डॉल काफी खास है। बातचीत करने के लिए इस डॉल में 21 भाषाएं फीड की गई हैं। वहीं इस डॉल के अलावा एक नाम और भी चर्चाओं में बना हुआ है। वो नाम है भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा का। जी हां, बताया जा रहा है कि धनाश्री को भी बिग बॉस सीजन 19 के लिए अप्रोच किया गया है। वह भी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं।

तलाक की वजह पर से उठा सकती हैं पर्दा
अभी तक ना तो मेकर्स ने धनाश्री का नाम पब्लिक किया है और ना ही धनाश्री वर्मा ने खुद से यह कंफर्म किया है कि वह शो का हिस्सा होने वाली हैं, लेकिन अगर धनाश्री इस शो का हिस्सा होती हैं तो यकीनन शो में कई दिलचस्प मोड़ आने वाले हैं। धनाश्री एक डांसर तो हैं हीं जिस वजह से भी वह लाइमलाइट बटोर सकती हैं। साथ ही में वह तलाक की वजह पर से भी पर्दा उठा सकती हैं।

कब हुई शादी और क्यों हुआ तलाक
धनाश्री और चहल ने साल 2020 में लव मैरिज की थी। कोरोना की वजह से शादी में केवल चंद मेहमान और घर वाले ही शामिल हुए थे। दोनों की लव स्टोरी भी काफी वायरल हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई। दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करना बेहतर समझा 20 मार्च 2025 को धनाश्री वर्मा और चहल ने ऑफिशियली तलाक तो ले लिया, लेकिन दोनों के तलाक की वजह सामने नहीं आई। वहीं कुछ लोग ऐसी उम्मीद लगा रहे हैं कि अगर धनाश्री बिग बॉस में आती हैं तो वह अपने तलाक की वजह साझा कर सकती हैं।

Read more about: bigg boss dhanashree verma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X