कपिल के शो में युवराज ने खोले राज़..बताया इस दिन करेंगे शादी!
कॉमेडियन कपिल शर्मा को न सिर्फ लोगों को हंसाना आता है बल्कि उन्हें अच्छे से पता है कि उनके शो में आने वाले सेलेब्स से कैसे उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानकारी निकली जाए। कपिल के शो में हमेशा ही कोई न कोई स्टार आता ही रहता है। और लोग उनसे जुड़ी पर्सनल बातों को जानने में काफी रुचि रखते हैं।

सबसे बड़ा सवाल..इनके टक्कर में आएगी कौन..बिग बॉस की सबसे HOT कंटेस्टेंट!
ऐसा ही कुछ इस बार हुआ क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ। युवराज सिंह कपिल के शो में अपनी मंगेतर हेज़ल के साथ पहुंचे थे। वहां पर बातों ही बातों में युवराज ने अपनी शादी से जुड़े कई राज़ खोल के रख दिए। आइए जानते हैं युवराज ने क्या क्या कहा...
युवराज और हेज़ल पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों ने इसी साल अप्रैल में सगाई की है। लेकिन अभी तक ये नहीं पता था कि दोनों शादी कब करेंगे।
''सुसाइड सीन के दौरान मुझे याद आई प्रत्युषा''
कपिल के शो में युवराज ने बताया कि ये दोनों दिसंबर में शादी करने वाले हैं। इतना ही नहीं युवराज ने शादी की तारीख भी बता दी। लेकिन उसके लिए आपको एपिसोड का इंतज़ार करना होगा।
युवराज ने कहा कि उनकी शादी सिक्ख और हिंदू दोनों परंपराओं के आधार पर की जाएगी। इन दोनों ने अपनी शादी का वेन्यु दिल्ली और यूपी रखा है।
''मैं तो गलती से एक्ट्रेस बन गई..बनना तो कुछ और था''
युवराज ने हेजल के बारे में एक जानकारी को बांटा, युवराज ने कहा, ''हेजल ने इस शादी के बारे में हां करने के लिए बहुत चक्कर लगवाएं हैं।''
दिलचस्प किस्सा ये था कि हेजल को कॉफी के लिए मिलने के लिए युवराज को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। सूत्रों के हवाले से बताया जाता है कि युवराज और हेजल सोशल मीडिया कर फ्रेंड बने थे... और उन्हें मिलने में करीब एक साल लग गए।


Click it and Unblock the Notifications






