तो क्या रिटायरमेंट के बाद खतरों के खिलाड़ी 10 में होगी युवराज सिंह की एंट्री, बड़ी खबर !
क्रिकेट के दुनिया के लिए बीते दिन सबसे बड़ी खबर भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर युवराज सिंह का रिटायरमेंट रहा। ऐसे में ऐसी कई तरह की खबरें आना शुरू हो गई है कि युवराज रियलिटी टीवी शो का हिस्सा बनते हुए नजर आ सकते हैं।
इस बात की भी चर्चा होने लगी कि बिग बॅास के लिए भी उन्हें संपर्क किया जा सकता है। हालांकि एक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि बिग बॅास तो नहीं लेकिन खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के लिए युवराज सिंह को संपर्क किए जाने की योजना चैनल बना रहा है।
आपको बता दें कि युवराज सिंह को एडवेंचर पसंद है। ऐसे में चैनल ये पूरी कोशिश करेगा कि युवराज को टीआरपी बढ़ाने के लिए खतरों के खिलाड़ी में लाया जाए। खतरों के खिलाड़ी में युवराज के जाने पर उनकी पत्नी हेजल कीच का कहना है कि युवराज को अभी शो का प्रस्ताव नहीं मिला है। अगर मिलता भी है तो वह खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन नहीं करेंगे।

युवराज से पहले भारतीय क्रिकेट के उम्दा खिलाड़ी श्रीसंत भी इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि वह शो में ज्यादा लंबा नहीं टिक पाए। लेकिन उनकी चर्चा रही। चैनल से मिली जानकारी के मुताबिक मेकर्स ने खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन को लेकर प्लानिंग शुरू कर दी है।
कई सेलिब्रिटी को शो के लिए अप्रोच किया जाना है। जुलाई में इस शो की शूटिंग शुरू होनी है।ये सीजन भी अर्जनटीना में शूट किया जा सकता है।
फिललहाल,चलिए आपको बताते हैं टीवी की टॅाप सुपरस्टार एक्टरों की कमाई..ये जानकर आप हैरान हो जायेंगे..


Click it and Unblock the Notifications











