IVF से प्रेग्नेंट हुई 41 साल की ये एक्ट्रेस, प्रेग्नेंसी में आईं दिक्कतें.. आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती

Yuvika Choudhary Hospitalized: मशहूर एक्ट्रेस युविका चौधरी 41 साल की उम्र में अब जल्दी ही मां बनने वाली है। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने कुछ वक्त पहले अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी और आईवीएफ के जरिए वह कंसीव कर चुकी है। 41 की उम्र में कंसीव करना युविका के लिए आसान नहीं रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार युविका को इस उम्र में IVF से हुई प्रेग्नेंसी के कारण काफी कॉम्प्लिकेशंस आ रहे हैं। इन्ही कॉम्प्लिकेशंस के कारण युविका को अब तीसरे ट्रायमेस्टर में अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। बताया जा रहा है कि प्रिंस फिलहाल काम के सिलसिले में बाहर गए हैं वहीं एक्ट्रेस को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।
आज तक की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि युविका को अस्पताल में ब्लड चढ़ाया गया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस को डॉक्टर्स ने आराम करने के लिए कहा है। जिसके बाद घर आकर युविका कई घंटों तक बिस्तर पर सोती ही रही हैं। फिलहाल युविका पहले से ज्यादा अच्छा महसूस कर रही हैं।
युविका ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुझे काफी समय से दिक्कते हो रही थी लेकिन मैं अवॉइड कर रही थी। डॉक्टर ने मुझे आराम करने के लिए कहा था जो मैंने नहीं किया। अब मुझे अपना लेसन मिल चुका है। मैं आराम कर रही हूं। दवाइयां मेरी चल रही हैं। पर कल मुझे दोबारा डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाना होगा। मुझे पूरी रात उल्टी हुई हैं। "


Click it and Unblock the Notifications











