दौपदी किरदार के लिए युविका के पास टाइम नहीं
अभिनेत्री युविका मानती हैं कि उन्हें आनेवाली टेलीविजन श्रृंखला 'महाभारत' में दौपदी का ऐतिहासिक किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला था लेकिन वह पूरे साल कई फिल्म परियोजनाओं में व्यस्त रहेंगी।
एक फोटोशूट के दौरान सोमवार को युविका ने कहा, "मुझे 'महाभारत' में एक किरदार का प्रस्ताव मिला है लेकिन समस्या यह है कि मेरे पास समय नहीं है। वे अभी की तारीखें चाहते थे और इस समय मैं फिल्मों में व्यस्त हूं। उससे समय निकाल पाना मुश्किल है और अब मैं यह नहीं कर रही हूं।"
'महाभारत' स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाएगा।
भले ही युविका 'महाभारत' में काम नहीं कर रहीं हैं, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम की टीम को शुभकामनाएं देती हैं। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा कार्यक्रम है।
युविका ने छोटे पर्दे पर अपनी शुरुआत 'जी सिने स्टार्स की खोज' की प्रतिभागी के रूप में की थी। बाद में वह टीवी शो 'अस्तित्व' में भी नजर आई थीं। शाहरुख की 'ओम शांति ओम' से बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करने वाली युविका के पास अभी पंजाबी और हिंदी फिल्म है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












