Shocking..टीवी की ये हॅाट कपल..अब बन जायेंगे भाई-बहन !

बिग बाॅस के बाद प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की जोड़ी एक बार फिर दिखाई दे सकती है। लेकिन इस बार वह दोनों एक दूसरे के आॅन स्क्रीन भाई -बहन की भूमिका निभायेंगे!

By Prachi Dixit

बिग बॅास विजेता प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के प्यार किस्से अक्सर सुनने को मिलते हैं। लेकिन इन दिनों एक ऐसी खबर आयी है जिसे सुनते ही आप चौंक जायेंगे।

प्रिंस नरूला के टीवी शो बढ़ो बहू में युविका बहन का किरदार निभाते हुई दिखाई दे सकती हैं। जी हां, वो भी प्रिंस की बहन का। हालांकि अभी तक इस पर युविका ने कोई टिप्पणी नहीं दी है।

Prince Narula,Yuvika Chaudhary

लेकिन मिली जानकारी के अनुसार शो की टीम ने उन्हें प्रिंस की चचेरी बहन का किरदार निभाने का प्रस्ताव दिया है। अगर युविका इस किरदार के लिए हामी भरती हैं तो उनका किरदार इस कहानी में एक नया मोड़ ला सकता है।

यह किरदार बेहद ही चालाक होगा और परिवार की राजनीति में माहिर भी होगा। यह किरदार बढ़ो और लकी के प्यार के बीच दरार लेकर आएगा। गौरतलब है कि अगर युविका इस किरदार के लिए हामी भर देती हैं तो बिग बॅास के बाद टीवी पर उनकी यह वापसी दोबारा सुर्खियां बटोर सकती है।

वैसे भी बिग बॅास के बाद प्रिंस का करियर सेट होता दिखाई दे रहा है। वहीं युविका चौधरी केवल प्रिंस के साथ अपने लिंक अप को लेकर लाइमलाइट बटोर रही हैं। काम के लिहाज से वह कुछ बेहतर प्रोजेक्ट की तलाश कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X