धारावाहिक 'महाभारत' में द्रोपदी बनेंगी युविका?
'महाभारत' धारावाहिक के द्रौपदी के किरदार के लिए कई जाने माने चेहरों पर विचार चल रहा है और इस बीच अभिनेत्री युविका चौधरी को इसके लिए चुने जाने की खबर है।'महाभारत' जल्द ही स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।
चैनल के एक सूत्र ने बताया कि द्रौपदी के किरदार के लिए जिन नामों पर विचार चल रहा है उनमें बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेना और सयाली भगत भी शामिल हैं।
युविका 2004 में 'जी सिने स्टार की खोज' के जरिए पहली बार छोटे पर्दे पर देखी गई थीं और इसके बाद उन्होंने 'अस्तित्व' धारावाहिक में अभिनय किया था। फिल्म 'ओम शांति ओम' से उन्होंने बॉलीवुड में दस्तक दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
