..................... Yuvika Chaudhary flaunts huge full grown baby bump at 41 pregnancy Yuvika Chaudhary princa narula first baby - Hindi Filmibeat

Baby Bump: 41 की उम्र में शादी के 6 सालों बाद प्रेग्नेंट हुई टॉप एक्ट्रेस, दिखाया इतना बड़ा बेबी बंप

Yuvika Chaudhary Prince Narula

Yuvika Chaudhary Baby Bump Photo Shoot: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के बेबी बंप की तस्वीरों ने बवाल काटा हुआ था कि इसी बीच अब टेलीविजन स्टार युविका चौधरी ने भी अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ड्रॉप कर दी हैं। युविका अपनी पहली प्रेग्नेंसी के आखिरी फेज में पहुंच चुकी हैं और उन्होंने बॉडीकॉन ड्रेस में अपना फुल ग्रोन बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

युविका चौधरी ने साल 2018 में एक्टर और टीवी होस्ट प्रिंस नरूलासे शादी की थी। कपल 6 साल बाद पहली बार माता-पिता बनने जा रहा है। काफी समय से युविका की प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जा रहे थे। इसी साल जून के महीने में ही युविका ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था।

अब बेबी की डिलीवरी से पहले युविका चौधरी ने स्टनिंग मैटरनिटी फोटोशूट कराया है। 3 सितंबर को एक्ट्रेस ने अपने मैटरनिटी शूट की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं।

युविका चौधरी ने चारों फूलों से सजे बैकग्राउंड के बीच व्हाइट कलर के थाई-स्लिट गाउन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। मिनिमल एक्सेसरीज के साथ खुले बाल और न्यूड मेकअप में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।

युविका चौधरी ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट में व्हाइट कलर के गाउन के साथ-साथ एक बॉडीकॉन ड्रेस भी पहना है, जिसमें वह कातिलाना अदाओं से जादू चला रही हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस ने न्यूड शेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है। सॉफ्ट कर्ल के साथ मिड पार्टेड हेयर, गले में चोकर और न्यूड मेकअप में वह बहुत ग्लैमरस लग रही हैं।

डिलीवरी से पहले युविका चौधरी का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा है। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में हार्ट और नजरबट्टू की इमोजी शेयर की है।

युविका चौधरी के मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरों पर सेलेब्स भी प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटे। आरती सिंह ने कमेंट में लिखा, "हाय, तुम्हें आशीर्वाद मिले बेबी।" गौहर खान ने लिखा, "आशीर्वाद, आशीर्वाद, आशीर्वाद।" दिव्या अग्रवाल ने युविका को खूबसूरत बताया है। वहीं, होने वाला पापा प्रिंस नरूला ने कमेंट में फायर और हार्ट इमोजी बनाकर अपनी लेडी लव युविका पर प्यार की बारिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X