जब इन टीवी कलाकारों को रास नहीं आई पॉपुलैरिटी, मेकर्स ने सिखाया सबक, रातों-रात शो से किया बाहर

These Tv Stars Out From The Show: हाल ही में स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में शहज़ादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे के गलत व्यवहार के चलते उन्हें सेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, इससे पहले भी लीड किरदारों के सेट पर नखरे और बुरे बर्ताव के चलते उन्हें बाहर किया जा चुका है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टीवी सितारों के बारे में बताने वाले हैं।
पारस कलनावत
'अनुपमा' सीरियल में पारस कलावत को कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने के चलते सेट से बाहर कर दिया गया। दरअसल उन्होंने किसी को भी बिना बताए एक दूसरे चैनल का शो साइन कर लिया था।
करण सिंह ग्रोवर
टीवी के पॉपुलर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर को 'कबूल है' सीरियल से निकाल दिया गया था और इसके पीछे की वजह एक्टर का अनप्रोफेशनल बिहेव करना था। खबरों के अनुसार करण सिंह ग्रोवर सेट पर लोगों पर गुस्सा किया करते थे।
दृष्टि धामी
दृष्टि धामी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और उन्होंने 'झलक दिखला जा 6' का खिताब अपने नाम किया था और उसके अगले सीजन में उन्हें बतौर एंकर भी देखा गया था। लेकिन जब उनके एंकरिंग अच्छी नहीं रही तो उन्हें सेट से हटा दिया गया और मनीष पॉल को लाया गया।
गुरुचरण सिंह
गुरुचरण सिंह को सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाते हुए देखा गया था। खबरों के अनुसार पेमेंट बढ़ाने और प्रोड्यूसर से को नखरे दिखाने के चलते उन्हें सेट से बाहर कर दिया गया था।
अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है और साल 2011 में 'कॉमेडी सर्कस' में श्वेता तिवारी ने उनको रिप्लेस कर दिया था। खबरों के अनुसार वह सेट पर लेट आया करती थी और शो को टाइम नहीं दे पा रही थी।


Click it and Unblock the Notifications