YRKKH: शहजादा धामी की बातों में आकर प्रतीक्षा ने बर्बाद किया अपना करियर? मेकर्स ने गुस्से में शो से निकाला

Yeh Rishta Kya Kehalata Hai Update: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मेकर राजन शाही तब से सुर्खियां बटोर रहे हैं जब से उन्होंने मेल लीड शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को शो छोड़ने के लिए कहा था। राजन शाही ने शो के फैंस को सदमे में डाल दिया है।
अब रोहित पोद्दार का किरदार निभाने वाले शिवम खजुरिया ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि वह गर्विता साधवानी के साथ मॉक शूट कर रहे थे इसलिए उन्हें अंदाजा था कि कुछ गलत हो सकता है। उन्होंने कहा कि कल जब मेकर्स ने यूनिट के सामने अपने फैसले की घोषणा की तो हर कोई हैरान रह गया।
शिवम खजुरिया ने कहा कि जब प्रतीक्षा होनमुखे सेट से बाहर निकलीं तो उनकी आंखों में आंसू थे। उन्होंने कहा कि वह एक प्यारी लड़की है लेकिन ऐसा लगता है कि शहजादा धामी ने उन्हें गुमराह किया है। उन्होंने इंडिया फ़ोरम में स्वीकार किया कि उन्होंने यूनिट और स्टाफ सदस्यों से बदतमीजी से बात की थी।
शिवम खजूरिया ने कहा कि प्रतीक्षा होनमुखे एक प्यारी लड़की थी। ऐसा लगता है कि वो अक्सर उन्हें अपनी एक्टिंग पर ध्यान देने और सेट पर लोगों की बातों पर ना आने के लिए कहते थे। लेकिन ऐसा लगता है जैसे वह शहजादा धामी के साथ इतनी ज्यादा उलझी हुई थीं कि उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं थी।
शिवम ने कहा कि शहजादा और प्रतीक्षा के लिए यह एक बड़ा मौका था। उन्होंने साझा किया कि शहजादा को अब अपनी गलती से सीखने की जरूरत है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला, ऋषभ जयसवाल, श्रुति रावत, संदीप कुमार, विनीत रैना, संदीप राजोरा, अनीता राज, गौरव शर्मा, श्रुति उल्फत, शेरोन वर्मा, प्रीति पुरी चौधरी, सिद्धार्थ वासुदेव, सचिन त्यागी, नियति जोशी, सिकंदर खरबंदा, और मंथन सेतिया भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











