YRKKH Upcoming Twist: 'ये रिश्ता' में आने वाला है महा ट्विस्ट, अक्षरा की जिंदगी में आने वाला है ये बड़ा तूफान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही एक बहुत बड़ा मोड़ आने वाला है और फैंस को शायद ये मोड़ ज्यादा पसंद ना आए। यूं तो इस वक्त शो की कहानी कायरव और मुस्कान की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूम रही है। लेकिन जल्द ही शो में कुछ बड़ा होने वाला है।

एक गांठ में बंधे अक्षरा अभिमन्यु और अभिनव

शो में आपने अबतक देखा कि कायरव मुस्कान को यह समझाने के लिए कसौली पहुंचता है कि वह मुस्कान से बहुत प्यार करता है और उसने अपनी गलतियों को स्वीकार भी कर लिया है, लेकिन अभिनव ने साफ तौर से कहा है कि वह इस रिश्ते के खिलाफ हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि अभिनव, (जय सोनी) अक्षरा और अभिमन्यु एक गांठ में बंधे हुए हैं, और वे सभी हमेशा एक दूसरे के करीब आते हैं।

कायरव और मुस्कान की शादी

आने वाले एपिसोड में यह भी देखने को मिलेगा कि अभिनव ने कायरव और मुस्कान की शादी के लिए हामी भर दी है, और जल्द ही हम देखेंगे कि वे सभी कायरव और मुस्कान की सगाई के लिए उदयपुर पहुंच जाएंगे। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग ट्रैक में आखिरकार राजस्थानी शादी की सभी रस्में देखने को मिलेंगी। लेकिन इस बीच शो का एक प्रोमो चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें अभिनव, अक्षरा और अभिमन्यु भगवान को फूल चढ़ाते हैं और अभिनव का फूल गिर जाता है। ऐसा लग रहा है कि अभिनव सब कुछ छोड़कर जाने वाले हैं।

अभिनव की होगी मौत

ये रिश्ता क्या कहलाता है टेलीविजन का सबसे मनोरंजक शो है और इस सीरियल ने अपने 14 साल पूरे कर लिए हैं। यह टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है और दर्शक भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो को लगातार अपना प्यार देते हैं। हम आने वाले एपिसोड्स में देख सकते हैं कि अभिनव सोचता है कि अक्षरा और अभीर सबसे अच्छे जीवन के लायक हैं लेकिन इसी बीच एक तूफान अक्षरा का इंतजार कर रहा है, जो उसकी दुनिया को तबाह कर सकता है। आने वाले एपिसोड में हो सकता है कि अभिनव सब कुछ छोड़कर चला जाएगा क्योंकि वो किसी बड़ी बीमारी का शिकार हो गया है, और आने वाले एपिसोड में उसकी मौत हो जाएगी।

More from Filmibeat

Read more about: yeh rishta kya kehlata hai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X