YRKKH Spoiler Alert: अभीर की जान पर आई मुसीबत, ऑपरेशन नहीं हुआ सफल तो अक्षरा की गोद हो जाएगी सूनी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अब तक देखा कि अभिमन्यु ने अक्षरा पर इल्जाम लगाया कि उसका बेटा अक्षरा और अभिनव की कस्टडी में सेफ नहीं है और वो अभीर को अपने घर ले आता है लेकिन यहां भी अभीर की जान पर बन आई है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिनव अपनी चोट के दर्द को भुलाकर काम करने की ठानता है अक्षरा उसे पहले अपना ख्याल रखने को कहेगी। लेकिन अभिनव कहेगा कि उसे पैसे कमाने ही होंगे क्योंकि उसे अपने बेटे की हर जरूरत को पूरा करना है। दूसरी तरफ आरोही अभिनव को बोलेगी कि उसे अभीर का केस नहीं लड़ना चाहिए। आरोही कहेगी कि अक्षरा उसकी बहन है और वो अपनी बहन से उसका बच्चा छिनते हुए नहीं देख पाएगी। आरोही कहेगी कि अभीर अक्षरा की जिंदगी और अगर वो उससे उसकी जिंदगी छीन लेगा तो वो मर जाएगी। लेकिन अभिमन्यु आरोही की बात को काट देगा।

दूसरी तरफ अभिमन्यु बच्चों के साथ हाइड एंड सीक खेलेगा और अभीर जाकर एक बॉक्स के अंदर छिप जाएगा, जहां उसका सांस लेना भी दूभर हो जाएगा। अभिमन्यु रूही को तो ढूंढ़ लेगा लेकिन वो अभीर को नहीं ढूंढ़ पाएगा। बॉक्स के अंदर से अभीर अपनी मां का बार-बार नाम पुकारेगा और उधर अक्षरा परेशान हो जाएगी। उधर अभीर की हालत खराब हो रही है और वो परेशानी में उसे भी बुलाएगा। अभिमन्यु के साथ सभी घरवाले अभीर को ढूंढ़ने लग जाएंगे। अभिमन्यु अभीर को ढूंढ़ लेगा लेकिन तबतक वो बेहोश हो जाएगा। अभिमन्यु भागकर उसे अस्पताल लेकर जाएगा।

शेफाली घर से अक्षरा को फोन कर देगी और अभीर की हालत के बारे में बता देगी। अक्षरा ये बात सुनकर काफी परेशान हो जाती है। अभिमन्यु अभीर का इलाज करेगा तभी अक्षरा वहां पर आ जाएगी। वो अपने बेटे को इस हाल में देखकर घबरा जाएगी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा अभिमन्यु को कॉलर पकड़कर उसे धमकाएगी और बुरा भला सुनाएगी और कहेगी कि उसकी जिद की कीमत अभीर चुका रहा है। साथ ही अगले तीन घंटे में अभीर की सर्जरी की बात होती है वर्ना वो सब अभीर को खो सकते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: yeh rishta kya kehlata hai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X