YRKKH: अभीर के हाथ में रक्षा धागा बांधेगा अभिमन्यु, एक्स पति को देख आग बबूला होगी अक्षु

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अब तक देखा कि अभीर के इलाज के लिए अक्षरा उसे अमेरिका ले जाना चाहती है और यूएस जाने से पहले अभीर के लिए घर में पूजा रखी जाती है।
अभीर के लिए होगी पूजा
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिनव पूजा के लिए अभिमन्यु को बुलाने जाता है और अभीर का वास्ता देता है। अभिनव वापस घर आता है और पूजा शुरू हो जाती है और जब सुरक्षा धागा बांधने की बात आती है तो अभिनव हिचकने लग जाता है। अक्षरा अभीर को बुलाती है ताकि वो उसके हाथ में सुरक्षा धागा बांध सके। वो धागा बंधवा ही रहा होगा कि तभी अभिमन्यु आ जाएगा और अभीर जाकर उसे गले लगा लेगा।
Recommended Video
अभीर के सुरक्षा धागा बांधेगा अभिमन्यु
अभिनव अभिमन्यु के पास जाता है और अभीर को जाकर सुरक्षा धागा बांधता है लेकिन वो ऐसे दिखाता है कि वो ये धागा नहीं बांध पा रहा है और फिर वो अभिमन्यु से मदद मांगता है और अभिमन्यु ही अभीर को सुरक्षा धागा बांध देता है। यह देखकर सुरेखा एक बार फिर अपनी जुबान खोलती है और अभिनव को सुनाने लग जाती है।
अभिनव और अभिमन्यु की चिट्ठी में होगी अदला-बदली
अभिनव की इस हरकत से अक्षरा काफी परेशान हो जाती है और उसे समझाने की कोशिश करती है कि वो ऐसा ना करे क्योंकि ऐसा करने से उनका बेटा अभीर उनसे छिन सकता है। अभिमन्यु और अभिनव दोनों ही एक बार में पहुंचेंगे और अभिमन्यु अभीर के लिए तो अभिनव अक्षरा के लिए लेटर लिखेगा। दोनों की चिट्ठियां आपस में एक्सचेंज हो जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications