YRKKH: अभीर को अभिमन्यु से हमेशा के लिए दूर करेगी अक्षरा, लेगी ये कठिन फैसला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अब तक देखा कि अभिमन्यु के अस्पताल में आग लगने से अभीर की जान को खतरा होता है, जिसका जिम्मेदार अक्षरा अभिमन्यु को ठहराती है।
अक्षरा को आरोही पर होगा शक
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज आप देखेंगे कि आरोही अभिनव को कहेगी की अभीर की हालत
ठीक करने के लिए उन्हें अभीर को यूएस ले जाना चाहिए। अक्षरा ये बात सुन लेगी और अभीर के इलाज के लिए परेशान होगी। अक्षरा आरोही की कही हर बात को जोड़ने की कोशिश करती है और इस नतीजे पर निकलती है कि आरोही किसी बात से परेशान है लेकिन वो समझ नहीं पाती है।
कायरव करेगा आरोही को सपोर्ट
कायरव अक्षरा से उसकी परेशानी के बारे में पूछेगा तो अक्षरा बताएगी कि आरोही ने कहा है कि अभीर के इलाज के लिए उसे और अभिनव के अमेरिका जाने की जरूरत है। कायरव भी अक्षरा को कहेगा कि वो अमेरिका जाकर अभीर का इलाज करवाए।
बेटे को अमेरिका ले जाएगी अक्षरा
सुबह-सुबह अभिमन्यु के हॉस्पिटल से एक डॉक्टर आता है और वो बताता है कि वो अभीर को इलाज के लिए अमेरिका ले जा रही है। दूसरी तरफ अभिनव अक्षरा को समझाने की कोशिश करता है कि वो अभीर के इलाज के लिए यूएस ना जाए लेकिन अक्षरा नहीं मानती है। दोनों के बीच बहस चल ही रही होती है कि तभी वहां पर अभिमन्यु आ जाता है और कहता है कि अभीर को कहीं नहीं लेकर जा सकती है।
अभिमन्यु और अक्षरा में होगी बहस
अभिमुन्य कहेगा कि उसकी परमिशन के बिना अभीर कहीं नहीं जा सकता। अभिमन्यु कहेगा कि अभीर को उस पर विश्वास है कि वो अभीर को कुछ नहीं होने देगा। अक्षरा फिर भी अपने कहे पर अड़ी रहती है और अभिमन्यु को अजनबी तक कह देगी। अभिमन्यु सबसे कहता है कि वो अक्षरा को समझाए लेकिन कोई भी अक्षरा से कुछ नहीं कहता है।
पिता की जिम्मेदारी निभाएगा अभिमन्यु
अभिमन्यु को इस बात का बुरा लगेगा कि अक्षरा अभीर को उससे दूर लेकर जा रही है। अभिमन्यु दुआ मांगता है कि वो अभीर से सिर्फ एक बार मिल ले ताकि वो उसे आखिरी बार देख सके और तभी उसके सामने अभीर आ जाता है और अभिमन्यु इमोशनल हो जाता है और उसे गले लगाकर रोने लग जाता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अभीर की सेहत के लिए गोयंका हाउस में महायज्ञ रखा जाएगा और इस यज्ञ के लिए अभिनव अभिमन्यु को बुलाएगा और उसे वो रक्षा का धागा अभिनव की अभिमन्यु बांधेगा जो एक पिता को बांधना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications