YRKKH Spoiler Alert: आरोही देगी अभिमन्यु को बद्दुआ और बेटी के साथ घर छोड़कर जाने की देगी धमकी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अब तक देखा कि आरोही के भड़कावे में आकर अभीर अभिमन्यु से दूरी बना लेता है और उससे कम बात करता है। मंजिरी को ये बात पता चल जाती है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मंजिरी आरोही पर गुस्सा करेगी कि उसने अभीर को क्यों भड़काया है। वो कहेगी कि अभि को इतने सालों बाद अपना बेटा मिला है। इस पर आरोही उल्टे गुस्सा हो जाती है और कहती है कि वो इतने सालों से जो रिश्ते निभा रही है, वो सारे खोखले रिश्ते हैं। आरोही कहेगी कि अगर अभिमन्यु उसे असलियत में अपनी मंगेतर मानता तो अभीर की कस्टडी के लिए डिस्कस करता, अभीर के आते ही सब लोग उसी के ही हो गए। वो कहेगी कि एक छह साल के बच्चे की वजह उसे और रूही को घर में भुला दिया गया है। आरोही कहेगी कि ये कैसा प्यार है, जिसके लिए सबके दिल तोड़े जा रहे हैं। वो बातों ही बातों में बता देगी कि गणगौर के दिन ही उसे पता चल गया था कि अभीर अभिमन्यु का बेटा है। वो कहेगी कि उसने अक्षरा अभिनव को अमेरिका भेजने की कोशिश की लेकिन अभिमन्यु ने वो भी नहीं होने दिया।
आरोही के मुंह से सच जानकर मंजिरी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। वो पूछेगी उसे अभीर के बारे में पहले से ही पता था। मंजिरी आरोही पर चिल्लाएगी तभी वहां पर अभिमन्यु के साथ पूरा परिवार खड़ा हो जाएगा। वो पूरे परिवार को बता देगी कि अभीर के सच के बारे में सबसे पहले आरोही कोो पता था। अभिमन्यु कहेगा कि उसने इतना बड़ा धोखा कैसे दे दिया तो इस पर आरोही कहेगी कि धोखा उसने नहीं बल्कि अभिमन्यु ने दिया है उसकी बेटी रूही को। वो कहेगी कि अभिमन्यु ने ही उससे वादा किया था कि वो रूही का पोपी बनेगा और उसका जिंदगी भर ख्याल रखेगा। आरोही कहती है कि वो तो शादी के लिए तैयार भी नहीं थी लेकिन अभिमन्यु ने उससे इतने सारे वादे किए लेकिन उसका बेटा आ जाने से वो अपने सारे वादे भूल गया।
आरोही कहेगी कि उसने सच छिपाया क्योंकि वो अपनी बेटी की खुशियों का गला नहीं घोट सकती थी। वो कहती है कि अभीर का सच रूही का दिल तोड़ देगा और वो अपने बेटी का दिल टूटते हुए नहीं देख सकती। वो कहेगी कि उसने सच छिपाकर कोई गलती नहीं की है क्योंकि जब से अभिमन्यु को अभीर के सच का पता चला है वो उसकी तरफ देखता भी नहीं। आरोही मंजिरी को कहेगी कि उनसे उसका दर्द नहीं बांटा। वो बोलेगी सबको बस अभीर की चिंता है क्योंकि वो इस घर का चिराग है, इस घर का बेटा है। वो मंजिरी और अभिमन्यु को कहेगी कि वो दोनों जो कर रहे हैं वो गलत है। अभीर का इस घर में आना गलत है। वो कहेगी अभिमन्यु और मंजिरी बस मतलबी हो रहे हैं और अभीर की कस्टडी लेकर वो कई जिंदगियां बर्बाद कर रहे हैं। वो कहती है कि उसे अभीर से कोई दिक्कत नहीं है और वो उससे प्यार करती है लेकिन उससे अपनी बेटी का दर्द भी नहीं देखा जा रहा है। वो कहेगी कि वो मना रही है कि उसे अभीर की कस्टडी कभी ना मिले।
आरोही कहेगी कि वो चाहती है कि अभीर कभी भी इस घर में ना आए। लेकिन मंजिरी आरोही की कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं होती। मंजिरी कहेगी कि अक्षरा और उसे चाहे जितना भी प्यार कर लो लेकिन वो पलटकर सिर्फ दर्द ही देंगी। आरोही मंजिरी को कहेगी कि वो अभीर पर अपना कब्जा चाहती है। वो कहेगी कि अभीर की खुशी अक्षरा के साथ है और अगर वो इस घर में आया तो वो कभी खुश नहीं रहेगा। लेकिन मंजिरी आरोही को कहेगी कि अभीर इस घर में जरूर आएगा। इस पर आरोही कहेगी कि वो और रूही इस घर में नहीं रहेंगे।
दूसरी तरफ गोयनका हाउस में जब मुस्कान आती है तो वो नशे में होती है। कायरव बताएगा कि दो लड़कियों ने उसके जूस में शराब मिला दी। सुरेखा बार-बार मुस्कान को भड़काएगी तो मुस्कान तिलमिलाकर कह देगी कि वो और कायरल एक-दूसरे को पसंद करते हैं। ये सुनकर सबके चेहरे की हवाइयां उड़ जाएंगी। लेकिन कायरव कहेगा कि क्या उसने कभी उससे कहा है कि वो मुस्कान को पसंद करता है? कायरव कहेगा कि वो मुस्कान को पसंद नहीं करता। मुस्कान वो सारी बातें बताएगी जिससे उसे लगा कि कायरव उसे पसंद करता है। ये सब सुनकर अभिनव कायरव पर गुस्सा करने लगेगा। कायरव अपनी सफाई देगा कि वो मुस्कान को पसंद नहीं करता है। वो कहता है कि उसे मुस्कान की परवाह है लेकिन प्यार नहीं।


Click it and Unblock the Notifications