YRKKH Spoiler Alert: आरोही की लगाई आग में जलेगा अभिमन्यु अभीर का रिश्ता, मंजिरी को लगेगा सच का पता

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अब तक देखा कि अभीर की कस्टडी पाने के लिए अभिनव और अक्षरा अपना जी जान लगा रहे हैं। दूसरी तरफ अभिमन्यु भी अभीर के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहता है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभीर को लेकर मंजिरी की खुशी देखकर आरोही परेशान हो जाती है। अभीर आरोही को कहेगा कि रूही उससे गुस्सा ना हो क्योंकि वो पोपी को उससे नहीं छीन रहा है बल्कि वो उसके पोपी को उससे शेयर कर रहा है। आरोही अभीर को भड़काने की कोशिश करती है। वो कहेगी कि रूही को नहीं पसंद है कि उसके पोपी को शेयर किया जाए। इसलिए रूही उससे बात नहीं कर रही है। अभीर मन ही मन सोचेगा कि वो अब अपने डॉकमैन यानी अभिमन्यु को करीब नहीं जाएगा क्योंकि वो अपनी बहन को परेशान नहीं करेगा।
अक्षरा अभिमन्यु पर गुस्सा करेगी कि उसने अभीर को महंगे जूते क्यों दिलवाए। अभिमन्यु कहेगा कि उसने जो किया वो एक बाप होने के नाते किया है, किसी को नीचा दिखाने के लिए नहीं किया है। अक्षरा कहेगी कि वो उसे महंगे-महंगे गिफ्ट्स ना दे, और अगर वो उसे कुछ देना भी चाहता है तो एक बार उसे बता दे। अभीर रूही से बात करने की बहुत कोशिश करेगा लेकिन रूही उससे कोई बात नहीं करेगी। अभीर और रूही एक-दूसरे से बात नहीं करेंगे और अभिमन्यु को ये बात चुभेगी। अभीर भी रूही का बिहेव देखकर घर जाने की बात कहता है। मंजिरी उससे पूछती है कि वो इतना जल्दी क्यों जाना चाहता है तो अभीर कहेगा कि उसे सबसे मिलना अच्छा लगता है लेकिन रूही का गुस्सा होना अच्छा नहीं लगता। वो कह देगा कि आरोही ने उससे कहा है कि रुही अपने डॉकमैन को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहती, इसलिए वो गुस्सा है। वो कहता है कि इसलिए अब वो अभिमन्यु यानि अपने डॉकमैन से बात नहीं करेगा और ना ही खेलेगा, ताकि वो उसके साथ खेले।
मुस्कान कायरव के ऑफिस पहुंचती है उसकी फाइल लेकर। कुछ लड़कियां मु्स्कान का मजाक उड़ाती हैं लेकिन कायरव उन्हें मुंहतोड़ जवाब देता है। बदला लेने के लिए एक लड़की उसके जूस में शराब मिला देती है और मुस्कान को दे देती है और मुस्कान को शराब चढ़ जाती है और वो कायरव की बाहों में बेहोश हो जाती है। कायरव मुस्कान को गोद में उठाकर घर आता है।


Click it and Unblock the Notifications