YRKKH Spoiler Alert: अभीर को अपने घर लेकर जाएगा अभिमन्यु, आरोही के कलेजे में लोटेगा सांप

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अब तक देखा कि अभिमन्यु और अक्षरा बेटे अभीर की कस्टडी के लिए कोर्ट में लड़ रहे हैं। कोर्ट में अभिनव और अक्षरा की गरीबी का मजाक उड़ाया गया और उन्हें अभीर के पालन-पोषण के नाकाबिल बताया।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु अक्षरा और अभिनव के घर आकर अभीर को कुछ देर के लिए अपने घर ले जाने की बात कहता है। अभिमन्यु अभिनव से माफी मांगेगा और कहेगा कि वकीलों को उनकी आर्थिक परिस्थिति पर सवाल नहीं उठाने चाहिए थे। अभिनव कहेगा कि उसने इससे भी बड़े तूफानों का सामना किया है और अक्षरा अभीर को अभिमन्यु के साथ भेज देती है।
मंजिरी अभीर के लिए हलवा बनाती है और उसे अपने हाथों से खिलाती है। आरोही को यह सब देखकर जलन होती है। यह देखकर अभिमन्यु कहेगा कि एक बार रूही स्कूल से वापस आ जाए तो वो रूही और अभीर की दोस्ती करवाएगा। आरोही को डर है कि अभी से अभिमन्यु और मां का ये हाल है तो आगे जाकर क्या होगा। अभिमन्यु अभीर को अपने कमरे में ले जाएगा। मंजिरी इस बात से खुश है कि अभीर घर पर आया है लेकिन उसे इस बात का भी एहसास होता है कि इन सब चीजों से आरोही को दुख पहुंच रहा है।
रूही अभिमन्यु और अभीर को ऐसे घुलते-मिलते देखकर गुस्सा हो जाती है। अभीर आरोही के पास जाता है और उससे कहता है कि वो रूही को जाकर समझाए कि वो उसके पोपी को उससे नहीं छीन रहा है, बस शेयर कर रहा है। वो जाकर रूही को समझाए। वहीं दूसरी तरफ अक्षरा अपने जैम के बिजनेस को लेकर परेशान होती है तो सभी घरवाले उसकी मदद के लिए आगे आ जाते हैं। वहीं अभिनव किराए पर गाड़ी लेता है ताकि वो उससे कमाई कर सके। अभिनव अक्षरा को कहेगा कि वो अब जैम का काम ना करे, बल्कि अपनी लॉ की पढ़ाई को पूरा करे। अभिनव अक्षरा से कहेगा कि वो अपने सारे सपने पूरे करे बाकि वो देख लेगा।
अभीर अभिमन्यु के घर के गुणगान गाने लग जाता है और बताता है कि उसका घर कितना बड़ा और आलीशान है। दूसरी तरफ अभिमन्यु को एहसास होता है कि रूही उससे नाराज है और उसे लगतात है कि वो रूही के साथ गलत कर रहा है। लेकिन वो अपने दोनों बच्चों में से किसी को भी खोना नहीं चाहता। अभिनव सारे खर्चे निकालता है और वो पूरा खर्चा उसकी सोच के हिसाब से भी ज्यादा होता है। अभिनव इतनी बड़ी रकम सोचकर ही परेशान हो उठता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिनव की गाड़ी अभिमन्यु के घर आती है और अभिमन्यु उसे देखकर हैरान रह जाता है। वो कहता है कि अभिनव की सारी इच्छा पूरी हों, बस एक को छोड़कर तो इस पर अभिनव कहेगा कि वो किसी भी हाल में अपना बेटा नहीं छोड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications