YRKKH: अभिनव की मौत के बाद अभीर की जान को भी हुआ खतरा, बंद कमरे में घुटेगी नन्हें से बच्चे की जान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अबतक देखा कि विधवा होने के कारण अक्षरा को कान्हा जी की पूजा करने से मना कर दिया गया था लेकिन अक्षरा ने अपने लिए खुद आवाज उठाई और जन्माष्टमी पर पूजा भी की।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है और इस दौरान अभिमन्यु अक्षरा से आकर माफी मांगता है लेकिन वो कुछ नहीं कहती है। वहीं दूसरी तरफ मुस्कान भी कायरव से बात करने को कहती है लेकिन कायरव को मुस्कान के शक्की बिहेवियर की वजह से दिक्कत हो रही होती है।
अभिमन्यु गुस्से में ढोल बजाने लग जाता है और धीरे-धीरे टूटे हुए कांच की तरफ बढ़ने लग जाता है और अक्षरा देख लेती है। अभिमन्यु बस टूटे कांच पर पैर रखने ही वाला होता है कि तभी अक्षरा उसे बचा लेती है। अगले दिन पार्थ जिद करता है कि उसे बिड़ला हॉस्पिटल का एमडी बनना है लेकिन उसकी मां ये बात नहीं मानती है तो व दही हांडी के लिए जाने से मना कर देता है। वो कहता है कि वो अभिमन्यु से ज्यादा डिजर्विंग इंसान है इस पोस्ट के लिए, सब उसे समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन वो नहीं मानता है। इसके बाद पार्थ की मां कहती है कि वो उसे एमडी की पोजिशन तो नहीं दे सकती लेकिन वो उसके बदले में कुछ और मांग ले। तो पार्थ कहता है कि उसे बटवारा चाहिए। पार्थ की मां उसे थप्पड़ मार ही रही होती है कि तभी अभिमन्यु उनका हाथ रोक लेता है।
पार्थ कहता है कि वो सबको प्रूफ करते-करते थक गया है कि वो एक लायक इंसान है। उसे अपनी लाइफ का कंट्रोल अपने हाथों में चाहिए और ऐसा तभी हो सकता है, जब बटवारा होगा और उसे उसका हिस्सा मिलेगा। मंजिरी उसे डांटती है लेकिन पार्थ अपनी जिद पर अड़ा होता है और कहता है कि उसे इस घर में नहीं रहना है। मंजिरी हार नहीं मानती है और पार्थ को समझाने की कोशिश करती है। लेकिन वो नहीं मानता है, उल्टे शेफाली उसे जवाब देती है तो पार्थ उससे भी लड़ पड़ता है।
अभिमनयु एक बीच का रास्ता निकालता है और कहता है कि पार्थ 6 महीने ले और फिर सबको प्रूफ कर दे कि वो इस पोजीशन के लायक है तो वो खुद ही एमडी की पोजिशन से रिजाइन कर देगा, नहीं तो पार्थ को उसका हक मिल जाएगा। पार्थ फिर भी अभमिन्यु पर ही इल्जाम लगाएगा कि उसी की वजह से ही उसे वो सब नहीं मिला, जिसका वो हकदार था।
दही हांडी के प्रोग्राम में लड़कियां भी हांडी तोड़ने की जिद करती हैं और फिर लड़के और लड़कों के बीच कॉम्पटीशन होता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अभीर एक बार फिर से मुसीबत में पड़ जाता है और एक कमरे में बंद हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











