YRKKH Spoiler Alert: पोते को लेने के लिए देर रात तमाशा करेगी मंजिरी, अक्षरा खोलेगी अपने रिश्ते की पोल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अब तक देखा कि रूही इस बात से नाराज है कि वो अभीर के साथ ज्यादा रहता है और इस बात को लेकर अक्षरा उसे समझाती है लेकिन उनकी ये बात मंजिरी सुन लेती है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मंजिरी यह जानकर खुश हो जाती है कि अभीर अभिमन्यु का बेटा है। मंजिरी गुस्से में अक्षरा पर हाथ उठाने की कोशिश करेगी लेकिन अभिमन्यु उसे रोक देगा। तभी मंजिरी के सामने अभीर आता है और वो सबकुछ भूल जाती है। मंजिरी इमोशनल होकर अभीर को गले लगा लेती है और उसे चूमने लग जाती है। तभी वहां पर अभिनव आता है और वो अभीर को अपनी गोद में उठा लेता है। मंजिरी अक्षरा को बुरा-भला कहने लग जाती है, वो कहेगी कि उसने अभीर का सच छिपाकर पाप किया है। अभिमन्यु जैसे-तैसे अपनी मां को समझा-बुझाकर शांत कराता है।
दूसरी तरफ मुस्कान को देखने आए लड़के के सात बदतमीजी करने पर सुरेखा और उसके पति माफी मांगने लग जाते हैं। बड़े पापा कायरव पर गुस्सा दिखाते हैं तो कायरव बतात है कि वो इंसान बेहद बदतमीज था। वो बताएगा कि कैसे उस लड़के ने कायरव के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। कायरव कहेगा कि वो इंसान मुस्कान के लिए अच्छा नहीं था और वो मुस्कान के साथ कुछ भी गलत नहीं होने देगा।
अक्षरा परेशान होगी कि अब मंजिरी कुछ भी कर सकती है और इससे पहले कि वो कुछ करे उन्हें गोयनका हाउस में सबको सच-सच बता देना चाहिए। उधर मंजिरी गुस्से में गोयनका हाउस के लिए निकल पड़ती है और देर रात जाकर वहां पर थाली पीटने लग जाती है। सब मंजिरी की इस हरकत से परेशान हो जाते हैं तो वो कहती है कि वो सबको एक खुशखबरी देने आई है। वो कहेगी कि आज उसे पता लग गया है कि इस दुनिया में उसका एक पोता भी है। वो गोयनका परिवार पर आरोप लगाएगी कि उन सबने उससे सच छिपाया कि अभीर अभिनव और अक्षरा का नहीं बल्कि अभिमन्यु और अक्षरा का बेटा है। मंजिरी कहेगी कि वो अपने पोते को यहां से लेकर ही जाएगी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि मंजिरी अभिनव पर उंगली उठाएगी तो वो अक्षरा कहेगी अपने और अभिनव के रिश्ते का सच सबको बता देगी।


Click it and Unblock the Notifications